योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; आजमगढ़, बलिया और इटावा के CDO बदले
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। आजमगढ़, बलिया और इटावा के सीडीओ बदले गए हैं। चिकित्सा शिक्षा, राजस्व, संस्कृति और कई महत्वपूर्ण विभागों में नई तैनाती की गई है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार देर रात भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 20 अधिकारियों का तबादला कर दिया। जारी आदेश में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि आजमगढ़, बलिया और इटावा के मुख्य विकास अधिकारियों (CDO) को भी बदल दिया गया है। तबादला सूची में पीसीएस से आईएएस बने अधिकारियों को भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी गई हैं।
राजस्व और चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़े बदलाव
सरकार ने सुषमा वर्मा, जो अब तक राजस्व विभाग में सचिव थीं, को आयुक्त, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया है।
डॉ. सारिका मोहन को महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं सचिव चिकित्सा शिक्षा विभाग के पद से हटाकर महानिदेशक निबंधन बनाया गया है। वहीं नेहा शर्मा को महानिदेशक निबंधन से स्थानांतरित कर महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा नियुक्त किया गया है। उन्हें चिकित्सा शिक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
ग्रामीण आजीविका मिशन और संस्कृति विभाग में नई तैनाती
अरुण कुमार को अपर निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म से मिशन निदेशक, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बनाया गया है।
जे. रीभा को विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग के साथ-साथ अपर निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
दीपा रंजन को मिशन निदेशक ग्रामीण आजीविका मिशन से विशेष सचिव, संस्कृति विभाग बनाया गया है।
संजय कुमार सिंह-1 को विशेष सचिव संस्कृति विभाग के पद से मुक्त करते हुए निदेशक संस्कृति का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं विशाल सिंह को निदेशक सूचना एवं संस्कृति के पद से मुक्त किया गया है।
ऊर्जा, महिला एवं बाल विकास विभाग में भी फेरबदल
रिया केजरीवाल को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद से हटाकर विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग नियुक्त किया गया है।
संदीप भागिया को अपर आयुक्त राज्य कर (गौतमबुद्ध नगर एवं गाजियाबाद) से प्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड बनाया गया है।
तीन जिलों के CDO बदले
सरकार ने जिला प्रशासन में भी बदलाव करते हुए तीन जिलों के मुख्य विकास अधिकारियों का तबादला किया है।
- परीक्षित खटाना, मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ को अपर आयुक्त, राज्य कर, गौतमबुद्ध नगर बनाया गया।
- राकेश कुमार पटेल, अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल को मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ नियुक्त किया गया।
- ओजस्वी राज, मुख्य विकास अधिकारी, बलिया को नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन नगर निगम बनाया गया।
- आलोक कुमार, अपर जिलाधिकारी, गोंडा को मुख्य विकास अधिकारी, बलिया की जिम्मेदारी मिली।
- अजय कुमार गौतम, मुख्य विकास अधिकारी, इटावा को अपर आयुक्त, राज्य कर, गाजियाबाद प्रथम बनाया गया।
- संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुजफ्फरनगर को मुख्य विकास अधिकारी, इटावा नियुक्त किया गया।
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां
- जग प्रवेश, नगर आयुक्त मथुरा-वृंदावन नगर निगम को विशेष सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बनाया गया।
- मणिकंदन ए.ओ. को प्रतापगढ़ से स्थानांतरित कर अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश नियुक्त किया गया।
- डॉ. वंदना वर्मा, विशेष सचिव चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग को संयुक्त प्रबंध निदेशक, यूपी सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।
- ऋतु तिवारी को बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के विशेष सचिव पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया।
प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने पर सरकार का जोर
राज्य सरकार का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों में गति, जवाबदेही और विभागीय समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया है। नई तैनातियों के बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



