Breaking NewsE-paperMain Slidesउत्तर प्रदेशगोरखपुरराजनीतिराज्यलखनऊसमाचार

गुरु पूर्णिमा पर CM योगी ने सुनीं 200 लोगों की समस्याएं, बोले- अन्याय बर्दाश्त नहीं, हर पीड़ित को मिलेगा न्याय

गोरखनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद लगाया जनता दर्शन, गंभीर बीमारों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता का दिया भरोसा, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश।

गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को गोरखनाथ मंदिर में गुरु गोरखनाथ और अपने गुरु का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और मंगल की कामना की। धार्मिक अनुष्ठानों के बाद उन्होंने परंपरा के अनुसार जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित कर करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके त्वरित एवं संतोषजनक समाधान के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक को न्याय दिलाना है। उन्होंने अधिकारियों से स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हर शिकायत का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि धन के अभाव में किसी का भी इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मरीजों के उपचार का इस्टीमेट तैयार कर शीघ्र शासन को भेजने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यक धनराशि जल्द उपलब्ध कराई जा सके।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने महिलाओं और बच्चों से भी आत्मीयता से मुलाकात की। उनके साथ आए बच्चों को चॉकलेट देकर आशीर्वाद दिया और उनका हालचाल जाना।

जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर परिसर में गौसेवा भी की। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए गुरु परंपरा के महत्व को रेखांकित किया और समाज में सेवा, सद्भाव एवं संस्कारों को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button