Breaking NewsE-paperMain Slidesराजनीतिराज्यलखनऊसमाचार

लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर बने तरुण गाबा, यूपी में 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले

यूपी सरकार ने 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए। तरुण गाबा लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर बने, जबकि प्रयागराज समेत कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गईं। पूरी तबादला सूची पढ़ें।

लखनऊ, 28 जुलाई। उत्तर प्रदेश सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 15 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इस फेरबदल में लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नरों सहित कई अहम पदों पर नए अधिकारियों की तैनाती की गई है।

सरकार ने एडीजी सुरक्षा तरुण गाबा को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट का नया पुलिस आयुक्त (कमिश्नर) नियुक्त किया है। वे अमरेंद्र के. सेंगर का स्थान लेंगे। वहीं अमरेंद्र सेंगर को पुलिस महानिदेशक अभिसूचना के साथ-साथ पुलिस महानिदेशक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

प्रयागराज पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार को आईजी पीटीएस, मुरादाबाद बनाया गया है। उनकी जगह एडीजी वाराणसी जोन पीयूष मोर्डिया को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट की कमान सौंपी गई है।

तबादला सूची के अनुसार अशोक मुथा जैन को पुलिस महानिदेशक, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं नियुक्त किया गया है। मोहित गुप्ता को गृह विभाग के सचिव पद से हटाकर आईजी, भ्रष्टाचार निवारण संगठन भेजा गया है, जबकि आनंद सुरेश राव कुलकर्णी को उत्तर प्रदेश शासन में सचिव (गृह) बनाया गया है।

इसके अलावा राम कुमार को एडीजी गोरखपुर जोन, नवीन अरोरा को एडीजी वाराणसी जोन, भगवान एस. श्रीवास्तव को एडीजी तकनीकी सेवाएं, डॉ. संजीव गुप्ता को एडीजी पुलिस मुख्यालय के साथ लॉजिस्टिक्स का अतिरिक्त प्रभार तथा अन्य अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

सरकार का कहना है कि यह प्रशासनिक फेरबदल कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी तथा प्रशासनिक कार्यों को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button