Breaking NewsE-paperMain Slidesउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यलखनऊसमाचार

गाजीपुर में सीएम योगी का सपा पर बड़ा हमला, बोले- माफिया को मिट्टी में मिलाया, अब उनकी कब्रों पर फातिहा पढ़ रही है सपा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर में 692 करोड़ रुपये की 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। जनसभा में उन्होंने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए माफिया, कानून-व्यवस्था और विकास को लेकर बड़ा बयान दिया।

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गाजीपुर दौरे के दौरान विपक्ष, खासकर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने उत्तर प्रदेश में माफिया राज को समाप्त किया, जबकि सपा आज भी माफियाओं का समर्थन करती दिखाई देती है।

मुख्यमंत्री ने गाजीपुर में 692 करोड़ रुपये की लागत वाली 268 जनकल्याणकारी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित किया।

‘माफिया को मिट्टी में मिलाया, सपा फातिहा पढ़ रही’

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश में अपराध और माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

उन्होंने कहा, “हमने माफिया को मिट्टी में मिला दिया, लेकिन समाजवादी पार्टी उनके कब्रों पर फातिहा पढ़ रही है।”

मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पहले अपराधियों और माफियाओं को राजनीतिक संरक्षण मिलता था, लेकिन भाजपा सरकार ने कानून का राज स्थापित किया है।

‘सपा गरीब, किसान, महिला और युवा विरोधी’

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की राजनीति हमेशा गरीब, किसान, युवाओं और महिलाओं के हितों के खिलाफ रही है।

उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा था जब प्रदेश में बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस करती थीं और व्यापारी भी भय के माहौल में काम करते थे, लेकिन आज कानून-व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है।

गाजीपुर की पहचान को नुकसान पहुंचाने का आरोप

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गाजीपुर की राष्ट्र रक्षा में गौरवशाली भूमिका रही है, लेकिन पिछले वर्षों में इसकी पहचान को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा की नीतियों ने प्रदेश के विकास और युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया, जबकि वर्तमान सरकार विकास और सुरक्षा दोनों पर समान रूप से काम कर रही है।

692 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री ने गाजीपुर में 692 करोड़ रुपये की 268 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार प्रदेश के हर जिले में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, पेयजल और आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार निवेश कर रही है।

‘डबल इंजन सरकार ही दे सकती है रोजगार’

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार और निवेश का वातावरण भाजपा सरकार ने तैयार किया है।

उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां पहले अवैध गतिविधियों को संरक्षण मिलता था, वहीं आज विकास कार्य प्राथमिकता हैं और युवाओं के लिए नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button