Breaking NewsE-paperMain Slidesउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यलखनऊसमाचार

बृजभूषण शरण सिंह और बेटे को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज किया केस

गोंडा में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक बेटे प्रतीक भूषण सिंह को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और कॉल ट्रेस कर आरोपी की पहचान की।

गोंडा (उत्तर प्रदेश)। पूर्व सांसद और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह और उनके विधायक पुत्र प्रतीक भूषण सिंह को मोबाइल फोन पर जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सूत्रों के अनुसार, 14 जून 2026 को दोपहर करीब 2:22 बजे विधायक प्रतीक भूषण सिंह के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने धमकी भरे लहजे में कहा कि “तुम्हें और तुम्हारे पिता दोनों को मारने का इंतजाम हो चुका है, खुद को बचा सकते हो तो बचा लो।”

कॉल आने के बाद विधायक प्रतिनिधि ने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद गोंडा कोतवाली नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

कॉल ट्रेसिंग में सामने आया बड़ा सुराग

पुलिस की सर्विलांस टीम ने जब नंबर की जांच की तो यह राजस्थान के अलवर जिले के निवासी संदीप शर्मा के नाम पर रजिस्टर्ड पाया गया। इसके बाद पुलिस टीम को अलवर रवाना किया गया।

मानसिक स्थिति पर भी उठे सवाल

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है और उसका इलाज जयपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। स्थानीय पुलिस के अनुसार, उसने पहले भी इसी तरह के कई लोगों को इंटरनेट से नंबर निकालकर धमकी दी है।

पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी

सीओ सिटी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर जांच की जा रही है। साइबर सेल और सर्विलांस टीम को सक्रिय कर दिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस मामले के पीछे कोई संगठित नेटवर्क है या यह अकेले व्यक्ति की हरकत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button