लखनऊ महापौर सुषमा खर्कवाल की CM योगी से शिष्टाचार भेंट, जनसुविधाओं को लेकर दिए अहम निर्देश

सुषमा खर्कवाल मुख्यमंत्री योगी मुलाकात के दौरान लखनऊ में नगर निगम के विकास कार्यों, जनसुविधाओं और नागरिक सेवाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
लखनऊ। सुषमा खर्कवाल मुख्यमंत्री योगी मुलाकात के दौरान राजधानी लखनऊ के विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं और नगर निगम की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। नगर निगम लखनऊ की महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल ने सोमवार को 5, कालिदास मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान महापौर ने मुख्यमंत्री को नगर निगम द्वारा शहर में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं, स्वच्छता अभियान, जनसुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही शहर के समग्र एवं सुनियोजित विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों एवं नगर निगम को निर्देश दिए ko कि सभी विकास कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे किए जाएं ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
महापौर सुषमा खर्कवाल ने मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर निगम लखनऊ, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शहर के सर्वांगीण विकास और नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य करता रहेगा।



