Breaking NewsE-paperउत्तर प्रदेशमेरठराज्यसमाचार

भाभी निदा की हत्या का राज खुला, ननद रिमशा ने खुद थाने जाकर किया सरेंडर; प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

मेरठ में भाभी निदा उर्फ सोनी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। हत्या का आरोप उसकी ननद रिमशा पर लगा है, जिसने खुद थाने पहुंचकर वारदात कबूल कर ली। पुलिस के मुताबिक, पति उवैश और निदा के कथित प्रेम संबंधों को लेकर विवाद के बाद रिमशा ने रसोई में सब्जी काटने वाले चाकू से हमला किया था।

मेरठ। मेरठ के किदवई नगर इलाके में हुई निदा उर्फ सोनी हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार, निदा की हत्या उसकी ननद रिमशा ने की थी। वारदात के बाद रातभर बेचैन रहने के बाद मंगलवार को रिमशा खुद थाने पहुंची और अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

रिमशा ने पुलिस को बताया कि उसके पति उवैश अहमद और उसकी भाभी निदा के बीच पिछले चार साल से संबंध थे। इसी बात को लेकर रविवार को दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि रिमशा ने रसोई में सब्जी काटने वाले चाकू से निदा के सीने पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, घटना के समय घर में परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। हत्या के बाद परिवार के कई लोग फरार हो गए थे। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

बच्चों ने पुलिस को बताया था विवाद

निदा के बच्चों ने पुलिस को बताया था कि घटना से पहले उनकी मां और बुआ रिमशा के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद पुलिस ने रिमशा को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी, लेकिन उस समय उसने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया था।

आठ महीने पहले हुई थी रिमशा की शादी

पुलिस जांच में सामने आया कि कपड़ा कारोबारी उवैश का संपर्क टेलर शावेज के परिवार से था। इसी दौरान उसका निदा से परिचय हुआ। करीब आठ महीने पहले शावेज ने अपनी बहन रिमशा की शादी उवैश से कराई थी। पुलिस अब पूरे मामले में अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button