Breaking NewsE-paperMain Slidesउत्तर प्रदेशभारतराजनीतिराज्यलखनऊसमाचार

एक पेड़ मां के नाम अभियान: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेशवासियों से की वृक्षारोपण की अपील

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में 35 करोड़ पौधारोपण अभियान शुरू हुआ। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने झांसी रवाना होने से पहले प्रदेशवासियों से पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने की अपील की। पढ़ें पूरी खबर।

लखनऊ/झांसी, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित विकास की दिशा में चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत रविवार को पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधारोपण का महाअभियान शुरू हो गया। अभियान के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर से इसकी शुरुआत की, जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य झांसी रवाना होने से पहले मीडिया से बातचीत में प्रदेशवासियों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश के सभी मंत्री, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में वृक्षारोपण अभियान को सफल बनाने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि “वन ही जीवन है” केवल एक नारा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है।

उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक नागरिक “एक पेड़ मां के नाम” अवश्य लगाए और उसकी देखभाल तथा सुरक्षा की जिम्मेदारी भी निभाए। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण करना भी उतना ही आवश्यक है।

उत्तर प्रदेश सरकार का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने और प्रदेश में हरित क्षेत्र बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। सरकार का लक्ष्य अधिक से अधिक जनभागीदारी के माध्यम से इस अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button