Breaking NewsE-paperMain Slidesअयोध्याउत्तर प्रदेशनई दिल्लीभारतराजनीतिराज्यलखनऊसमाचार

‘रामभक्तों की अग्निपरीक्षा मत लो’, FIR के बाद देवरिया में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT जांच के बाद FIR दर्ज, आठ आरोपियों पर कार्रवाई शुरू, मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर जांच तेज।

देवरिया। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में Yogi Adityanath ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि रामभक्तों की आस्था के साथ खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि “रामभक्तों की अग्निपरीक्षा मत लो, आस्था से खिलवाड़ किया तो खैर नहीं।”

देवरिया में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की गई है और सरकार ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि जांच में “दूध का दूध और पानी का पानी” होगा। उन्होंने कहा कि जो भी तथ्य सामने आए हैं, उन पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

सीएम योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग अयोध्या और भगवान श्रीराम की आस्था पर सवाल उठाते रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यही वे लोग हैं जिन्होंने कभी अदालत में भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए थे और हमेशा अयोध्या को नकारते रहे।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष को चुनौती दी कि यदि उनके पास कोई ठोस सबूत है तो उसे मीडिया में बयानबाजी करने के बजाय सीधे एसआईटी के सामने पेश करें, ताकि जांच पूरी पारदर्शिता के साथ आगे बढ़ सके।

उन्होंने यह भी कहा कि आस्था के मुद्दे पर राजनीति करना गलत है और सरकार किसी भी कीमत पर धार्मिक भावनाओं के साथ समझौता नहीं होने देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button