Breaking NewsE-paperउत्तर प्रदेशभारतमौसमराजनीतिराज्यलखनऊसमाचार

उत्तर प्रदेश में ठंड का कहर, सीएम योगी का बड़ा फैसला—स्कूल 5 जनवरी तक बंद

Highlights :

  • बढ़ती ठंड को लेकर सीएम योगी ने की समीक्षा बैठक

  • 12वीं तक सभी बोर्ड के स्कूल 5 जनवरी तक बंद

  • ICSE, CBSE और UP बोर्ड पर आदेश लागू

  • अधिकारियों को क्षेत्र भ्रमण के निर्देश

  • कंबल, अलाव और रैन बसेरों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के आदेश

सीएम योगी स्कूल बंद निर्देश के तहत उत्तर प्रदेश में ठंड को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अपने सरकारी आवास पर अधिकारियों के साथ शीतलहर को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बढ़ती ठंड को देखते हुए प्रदेश में 12वीं तक के सभी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आदेश UP Board, CBSE और ICSE समेत सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि ठंड के मद्देनज़र जरा सी भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

सीएम योगी ने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमण करें और यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी कोई व्यक्ति खुले में न सोए। जनपदों में कंबल वितरण, अलाव की व्यवस्था और रैन बसेरों में सभी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि ठंड से जनहानि रोकना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button