Breaking NewsMain Slidesउत्तर प्रदेशभारतराज्यलखनऊसमाचार

यूपी बीजेपी में बड़ा बदलाव: इस हफ्ते घोषित होगा नया प्रदेश अध्यक्ष

“यूपी BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव होने वाला है। सूत्रों के मुताबिक 12 दिसंबर को नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान हो सकता है। गैर-यादव OBC चेहरे को तवज्जो मिलने की संभावना है और बीएल वर्मा रेस में सबसे आगे बताए जा रहे हैं। पीयूष गोयल पर्यवेक्षक के रूप में लखनऊ पहुंच रहे हैं।”

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भाजपा में बड़े संगठनात्मक फेरबदल की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। लंबे समय से लंबित पड़े नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति इस हफ्ते तय हो सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक 12 दिसंबर को नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम आधिकारिक रूप से घोषित किया जा सकता है।

चर्चा यह भी है कि इस बार BJP एक गैर-यादव ओबीसी चेहरा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में आगे लाने की तैयारी कर रही है। मौजूदा सियासी संकेतों के अनुसार, इस रेस में केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा का नाम सबसे आगे बताया जा रहा है।

प्रदेश नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। सूत्रों के मुताबिक, वे आज लखनऊ पहुंचेगे और शीर्ष नेतृत्व व प्रदेश संगठन के नेताओं से महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।

यूपी भाजपा में हालिया लोकसभा चुनाव के नतीजों और आगामी स्थानीय चुनावों की रणनीति को देखते हुए संगठन में बड़ा बदलाव जरूरी माना जा रहा है। नए प्रदेश अध्यक्ष के चयन के बाद पार्टी संगठनात्मक रूप से अगले चुनावी चक्र की तैयारियों में तेजी लाने की योजना बना रही है।

“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए ‘आज का सफर’ के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”

विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल

 

Related Articles

Back to top button