Breaking NewsE-paperMain Slidesउत्तर प्रदेशनई दिल्लीराजनीतिराज्यसमाचार

नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष, निर्विरोध चुने जाने का हुआ ऐलान

नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष। किसी अन्य उम्मीदवार के नामांकन न होने के कारण उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया। पढ़ें पूरी खबर।

नई दिल्ली। नितिन नबीन बने BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष—भारतीय जनता पार्टी को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रहे नितिन नबीन को निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया है।

नितिन नबीन ने आज ही पार्टी अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था। मंगलवार को नए अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा होनी थी, लेकिन आज नामांकन की अंतिम तारीख होने के बावजूद कोई दूसरा नामांकन दाखिल नहीं किया गया। इसके चलते उन्हें आज ही निर्विरोध अध्यक्ष घोषित कर दिया गया

बीजेपी के संगठनात्मक चुनाव कार्यक्रम के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रक्रिया चल रही थी। चूंकि नितिन नबीन के खिलाफ किसी भी नेता ने पर्चा नहीं भरा, इसलिए चुनाव की आवश्यकता नहीं पड़ी और प्रक्रिया पूरी होते ही उनके अध्यक्ष चुने जाने की घोषणा कर दी गई।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, नितिन नबीन का निर्विरोध चुना जाना पार्टी नेतृत्व में संगठनात्मक स्थिरता और शीर्ष नेतृत्व के भरोसे को दर्शाता है। उनके अध्यक्ष बनने के साथ ही बीजेपी को नया संगठनात्मक नेतृत्व मिल गया है, जो आगामी राजनीतिक चुनौतियों में पार्टी की दिशा तय करेगा।

Related Articles

Back to top button