Breaking NewsE-paperMain Slidesनई दिल्लीभारतराजनीतिराज्यसमाचार

AI से बदलेगी युद्ध की तस्वीर, हथियारों की मेंटिनेंस और फैसले होंगे रियल टाइम

Indian Army AI Warfare: “नई दिल्ली में आयोजित AI Impact Summit 2026 में भारतीय सेना ने स्पष्ट किया कि एआई के जरिए हथियार, ड्रोन और लॉजिस्टिक्स सिस्टम स्मार्ट बनाए जाएंगे। इससे युद्धक तैयारी, सटीकता और ऑपरेशनल क्षमता में बड़ा सुधार होगा।”

नई दिल्ली। Indian Army AI Warfare के तहत भारतीय सेना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अपनी युद्धक तैयारी को नए स्तर पर ले जाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है। राजधानी के भारत मंडपम में आयोजित AI Impact Summit 2026 के दौरान सेना ने स्पष्ट किया कि भविष्य के युद्ध डेटा, एल्गोरिद्म और स्मार्ट सिस्टम के सहारे लड़े जाएंगे।

‘स्मार्टाइजिंग द किल चेन’ पर मंथन

सेमिनार में सेना के वरिष्ठ अधिकारियों, उद्योग जगत और शैक्षणिक संस्थानों के विशेषज्ञों ने ‘स्मार्टाइजिंग द किल चेन’ विषय पर चर्चा की। Indian Army के डीजी ईएमई लेफ्टिनेंट जनरल राजीव कुमार साहनी ने कहा कि बड़े पैमाने पर सेंसर से मिलने वाले डेटा को एक्शन योग्य जानकारी में बदला जा सकता है।

एआई से क्या बदलेगा?

  • हथियार और सैन्य प्लेटफॉर्म होंगे डेटा-सक्षम

  • मशीनें पहले से बताएंगी कौन सा सिस्टम कब खराब होगा

  • लॉजिस्टिक्स सपोर्ट होगा प्रीडिक्टिव और सक्रिय

  • ड्रोन और काउंटर-यूएएस सिस्टम में एआई का उपयोग

  • रोबोटिक प्लेटफॉर्म से ऑपरेशनल क्षमता में इजाफा

रियल टाइम कमांड फैसले

एआई आधारित सिस्टम से कमांडर को रियल टाइम में यह जानकारी मिलेगी कि कौन सा उपकरण पूरी तरह ऑपरेशनल है और कौन मेंटेनेंस में। इससे फैसले तेज और सटीक होंगे।

स्वदेशी तकनीक पर जोर

सेना मौजूदा हथियार सिस्टम में सेंसर लगाकर उन्हें स्मार्ट बना रही है, ताकि कम लागत में अधिक दक्षता हासिल की जा सके। इंडस्ट्री और अकादमिक संस्थानों के साथ साझेदारी के जरिए स्वदेशी एआई समाधान विकसित किए जा रहे हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य की जंग मैदान के साथ-साथ डेटा और एल्गोरिद्म के स्तर पर भी लड़ी जाएगी।

Related Articles

Back to top button