Breaking NewsE-paperUncategorizedराज्यसमाचार

गृह मंत्री की बेटी किडनैपिंग केस में 35 साल बाद बड़ी कार्रवाई, आरोपी शफात अहमद गिरफ्तार

“गृह मंत्री की बेटी किडनैपिंग केस में 35 साल बाद बड़ी कार्रवाई। 1989 में JKLF से जुड़े शफात अहमद सांगलू को CBI ने श्रीनगर से गिरफ्तार किया। यासीन मलिक और अन्य आतंकी इसमें शामिल थे। पूरी खबर पढ़ें।”

जम्मू-कश्मीर।  1989 में तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबैया सईद के हाई-प्रोफाइल किडनैपिंग केस में बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में 35 साल से फरार चल रहा शफात अहमद सांगलू को CBI ने श्रीनगर से गिरफ्तार किया

CBI की जांच में सामने आया कि शफात सांगलू ने JKLF चीफ यासीन मलिक और उसके साथियों के साथ मिलकर इस साजिश को अंजाम दिया था।
8 दिसंबर 1989 को हुए इस अपहरण के बाद देश में व्यापक तनाव फैल गया था। दबाव में आकर भारत सरकार को 5 आतंकियों को रिहा करना पड़ा था, जिसके बाद रुबैया को छोड़ा गया।

कई दशकों से फरार आरोपी के खिलाफ लगातार छापेमार कार्रवाई के बाद आखिरकार CBI ने उसे गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी जम्मू-कश्मीर में पुराने आतंकवादी मामलों की पुनः जांच को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की गंभीरता को दर्शाती है।

राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े इस अहम मामले में अब CBI न्यायिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाएगी।

Related Articles

Back to top button