हो गई डील: PM मोदी ने किया भारत-EU FTA का ऐलान
PM मोदी ने इंडिया एनर्जी वीक 2026 में भारत-EU FTA की घोषणा की। यह समझौता उद्योग, ऊर्जा और सर्विस सेक्टर को लाभ देगा और भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूत करेगा।
नई दिल्ली। इंडिया एनर्जी वीक 2026 के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) को अंतिम रूप दे दिया गया है और यह डील अब औपचारिक रूप से लागू होने जा रही है।
पीएम मोदी ने इस समझौते को दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच मजबूत साझेदारी का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह FTA सिर्फ व्यापार समझौता नहीं है, बल्कि भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता को मजबूत करने और सर्विस सेक्टर को नई दिशा देने वाला कदम है।
पीएम मोदी ने बताया कि इस समझौते का सीधा फायदा भारत के उद्योग, ऊर्जा क्षेत्र और आम लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस डील से भारत की ऊर्जा जरूरतों को बेहतर तरीके से पूरा करने, उद्योगों को वैश्विक बाजारों तक पहुंच और नए निवेश के अवसर मिलेंगे।
इस FTA के जरिए भारत और EU के बीच व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग को नई गति मिलेगी। माना जा रहा है कि यह समझौता भारत की आर्थिक वृद्धि और ग्लोबल सप्लाई चेन में भूमिका को और मजबूत करेगा।



