Breaking NewsMain Slidesअंतर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान की संसद नये प्रधानमंत्री का चुनाव करेगी

इस्लामाबाद, पाकिस्तान की संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली के सदस्यों द्वारा रविवार को देश के नये प्रधानमंत्री का चुनाव किये जाने की उम्मीद है।

इस पद के लिए उम्मीदवारों में पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के अध्यक्ष मुहम्मद शहबाज शरीफ और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के महासचिव उमर अयूब खान हैं। श्री खान ने एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में नेशनल असेंबली का चुनाव जीता है।

इससे पहले गुरुवार को 16वीं नेशनल असेंबली के पहले सत्र के दौरान नवनिर्वाचित सांसदों को शपथ दिलाई गई।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button