वाराणसी

‘उभरता पूर्वांचल’ कॉन्क्लेव में बोले नितिन अग्रवाल, विकास के नए आयाम गढ़ रहा है पूर्वांचल

वाराणसी में बिजनेस स्टैंडर्ड के ‘उभरता पूर्वांचल’ कॉन्क्लेव में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूर्वांचल उत्तर प्रदेश के विकास का नया केंद्र बनकर उभर रहा है।

वाराणसी। बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा आयोजित उद्यमी महासम्मेलन ‘उभरता पूर्वांचल’ कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश के आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने प्रतिभाग करते हुए पूर्वांचल के बदलते विकास परिदृश्य पर अपने विचार साझा किए।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पूर्वांचल अब केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं रह गया है, बल्कि यह उत्तर प्रदेश के आर्थिक, औद्योगिक और सामाजिक विकास का उभरता हुआ केंद्र बनता जा रहा है।

 वाराणसी में बिजनेस स्टैंडर्ड द्वारा आयोजित उद्यमी महासम्मेलन ‘उभरता पूर्वांचल’ कॉन्क्लेव में आबकारी एवं मद्य निषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नितिन अग्रवाल जी सम्मिलित होकर अपने विचार व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में पूर्वांचल आज केवल एक भौगोलिक क्षेत्र नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास का उभरता हुआ केंद्र बन रहा है।

एक्सप्रेस-वे, औद्योगिक कॉरिडोर, पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार ने पूर्वांचल को नई पहचान दी है। आज पूर्वांचल विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और उत्तर प्रदेश की प्रगति में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button