Breaking NewsE-paperMain Slidesअलीगढ़उत्तर प्रदेशभारतराजनीतिराज्यलखनऊसमाचार

वीबी-जी राम जी योजना: ग्रामीण श्रमिकों को 125 दिन का रोजगार, 14 दिन में मजदूरी भुगतान की गारंटी

“वीबी-जी राम जी योजना के तहत ग्रामीण श्रमिकों को 125 दिन का सुनिश्चित रोजगार मिलेगा। मजदूरी 14 दिन में DBT से खाते में जाएगी, देरी पर ब्याज सहित भुगतान होगा। योजना तकनीक आधारित और पारदर्शी होगी।”

लखनऊ।  वीबी-जी राम जी योजना ग्रामीण भारत में रोजगार, पारदर्शिता और आय की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में सरकार की एक अहम पहल के रूप में सामने आई है। इस योजना के तहत अब ग्रामीण श्रमिकों को पहले की तुलना में अधिक—125 दिन का सुनिश्चित रोजगार मिलेगा, जिससे उनकी आजीविका को स्थायित्व मिलेगा।

अलीगढ़ से जागरण संवाददाता की रिपोर्ट

शुक्रवार को सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने विकसित भारत–रोजगार व आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी वीबी-जी राम जी योजना की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य केवल रोजगार उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि समयबद्ध भुगतान, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है।

 14 दिन में मजदूरी, देरी पर ब्याज

मंत्री ने स्पष्ट किया कि श्रमिकों की मजदूरी 14 दिनों के भीतर DBT के माध्यम से सीधे बैंक खाते में भेजी जाएगी। यदि किसी कारण से भुगतान 15वें दिन के बाद होता है, तो श्रमिक को ब्याज सहित पूरी राशि दी जाएगी। इससे श्रमिकों के अधिकार सुरक्षित होंगे और व्यवस्था पर भरोसा बढ़ेगा।

तकनीक आधारित व्यवस्था

यह योजना आयुष्मान भारत की तर्ज पर पूरी तरह तकनीक आधारित होगी।

  • बायोमेट्रिक हाजिरी से फर्जी नाम और मस्टर रोल में गड़बड़ी रुकेगी

  • धन की लीकेज पर नियंत्रण होगा

  • हर स्तर पर पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी

गांवों में होंगे विकास कार्य

योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण पुल और मरम्मत कार्य नव निर्माण तीर्थ स्थलों का सौंदर्यीकरण
जैसे कार्य कराए जाएंगे। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ेगा और पलायन पर अंकुश लगेगा।

 वित्तीय ढांचा

योजना में 60% धन केंद्र सरकार 40% धन राज्य सरकार वहन करेगी।

देरी से पहुंचे मंत्री

कार्यक्रम में मंत्री निर्धारित समय से करीब दो घंटे देरी से पहुंचे। उन्होंने खराब मौसम को कारण बताते हुए पत्रकारों से माफी मांगी और पूरे धैर्य के साथ योजना की बारीकियों को साझा किया।

Related Articles

Back to top button