UP पंचायत चुनाव से पहले OBC आयोग गठित करेगी सरकार

“UP पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार OBC आयोग का गठन करेगी। आयोग की रिपोर्ट के आधार पर पंचायत चुनावों में आरक्षण तय होगा। सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में इसकी जानकारी दी।”
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव से पहले योगी सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि पिछड़ा वर्ग (OBC) आयोग का गठन किया जाएगा और इसी आयोग की रिपोर्ट के आधार पर पंचायत चुनावों में आरक्षण तय होगा।
सरकार ने यह जानकारी इलाहाबाद हाईकोर्ट लखनऊ बेंच में चल रहे एक मामले की सुनवाई के दौरान दी। राज्य सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि OBC आयोग के गठन का निर्णय Supreme Court of India के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है।
दरअसल, एक याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में मौजूदा OBC आयोग के अधिकारों को चुनौती दी है। इसी मामले की सुनवाई के दौरान सरकार ने स्पष्ट किया कि पंचायत चुनावों से पहले नया OBC आयोग गठित किया जाएगा, ताकि संवैधानिक प्रावधानों और शीर्ष अदालत के निर्देशों के अनुरूप आरक्षण तय किया जा सके।
सरकार के इस फैसले को आगामी पंचायत चुनावों की प्रक्रिया में एक अहम कदम माना जा रहा है, क्योंकि इससे आरक्षण व्यवस्था को कानूनी मजबूती मिलने की उम्मीद है।



