इस्लामाबाद मस्जिद ब्लास्ट से दहशत, नमाज के वक्त विस्फोट
“Islamabad Mosque Blast की बड़ी खबर। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में जोरदार विस्फोट हुआ। कई लोगों के हताहत होने की आशंका, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट।”
इस्लामाबाद। Islamabad Mosque Blast की सनसनीखेज खबर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद से सामने आई है। जुमे की नमाज के दौरान एक मस्जिद में अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, नमाज अदा की जा रही थी तभी मस्जिद परिसर में तेज धमाके की आवाज सुनाई दी। विस्फोट के बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए। इस Islamabad Mosque Blast में कई लोगों के हताहत और घायल होने की आशंका जताई जा रही है।
धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे पूरे इलाके को घेराबंदी कर सील कर दिया गया है। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
सुरक्षा एजेंसियों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया है और आसपास के इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है।
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार, यह आत्मघाती हमला था या पहले से लगाया गया विस्फोटक—इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। सुरक्षा एजेंसियों ने सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान जुटाने शुरू कर दिए हैं।




