Breaking NewsE-paperMain Slidesअंतर्राष्ट्रीयनई दिल्लीभारतराजनीतिराज्यसमाचार

नरेंद्र मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से की बात, हमलों की निंदा

नरेंद्र मोदी ने मसूद पेजेशकियन से फोन पर बात कर पश्चिम एशिया में हो रहे हमलों की निंदा की। समुद्री सुरक्षा और वैश्विक सप्लाई चेन पर भी चर्चा हुई।

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच भारत ने शांति और स्थिरता का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से फोन पर बातचीत की।

इस दौरान पीएम मोदी ने ईद और नौरोज की शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह त्योहार क्षेत्र में शांति और समृद्धि लेकर आएंगे। दोनों नेताओं के बीच मौजूदा हालात और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर अहम चर्चा हुई।

प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे हमले न केवल क्षेत्रीय स्थिरता को खतरे में डालते हैं, बल्कि वैश्विक सप्लाई चेन और ऊर्जा सुरक्षा को भी प्रभावित करते हैं।

बातचीत के दौरान समुद्री मार्गों की स्वतंत्रता और सुरक्षा पर भी जोर दिया गया। पीएम मोदी ने कहा कि यह जरूरी है कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग खुले और सुरक्षित रहें, ताकि वैश्विक व्यापार प्रभावित न हो।

इसके अलावा, ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ईरान सरकार के सहयोग की सराहना भी की गई।

यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब पश्चिम एशिया में संघर्ष लगातार बढ़ रहा है और दुनिया भर की नजरें इस क्षेत्र पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button