Breaking NewsE-paperMain Slidesनई दिल्लीभारतराजनीतिराज्यसमाचार

सुनवाई से पहले ममता बनर्जी कोर्ट पहुंचीं, दायर की नई याचिका

“पश्चिम बंगाल में वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। सीएम ममता बनर्जी कोर्ट पहुंचीं और चुनाव आयोग के खिलाफ नई याचिका दायर की।”

नई दिल्ली। सुनवाई से पहले ममता बनर्जी तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी के आवास से सुप्रीम कोर्ट के लिए रवाना हुईं। कोर्ट परिसर और आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। ममता बनर्जी के स्वयं कोर्ट में मौजूद रहकर मामले पर बहस करने की संभावना है।

ममता बनर्जी ने सुप्रीम कोर्ट में दायर अपनी नई अर्जी में मांग की है कि जब तक मामला अदालत में विचाराधीन है, तब तक इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया (ECI) को राज्य में चल रही SIR प्रक्रिया के दौरान किसी भी वोटर का नाम हटाने से रोका जाए

उन्होंने आरोप लगाया कि SIR के नाम पर पश्चिम बंगाल में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के अधिकारों से वंचित किए जाने का खतरा पैदा हो गया है। चुनाव आयोग द्वारा छोटी और तकनीकी त्रुटियों पर सर्कुलर जारी करने से मतदाताओं में डर और अनिश्चितता का माहौल बन रहा है।

कौन-कौन से दस्तावेज मान्य करने की मांग

ममता बनर्जी ने वोटर वेरिफिकेशन के लिए कई दस्तावेजों को मान्य करने का आग्रह किया है, जिनमें शामिल हैं:

  • आधार कार्ड

  • स्थायी निवास प्रमाण पत्र

  • पंचायत निवास प्रमाण पत्र

  • फैमिली रजिस्टर

  • सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना डेटा

  • जमीन/मकान आवंटन प्रमाण पत्र

  • राज्य अधिकारियों द्वारा जारी अन्य दस्तावेज

    चुनाव आयोग पर विपक्ष का हमला

    इस मामले पर शिवसेना (UBT) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने ममता बनर्जी का समर्थन करते हुए कहा कि SIR की प्रक्रिया एकतरफा ढंग से चलाई जा रही है।
    उन्होंने आरोप लगाया कि पहले ED, CBI और IT का इस्तेमाल किया गया और अब चुनाव आयोग भी उसी दिशा में काम कर रहा है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु में SIR प्रक्रिया के दौरान ‘लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी’ सूची में आए वोटर्स के नाम सार्वजनिक करने का निर्देश चुनाव आयोग को दिया था।
चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच इस पूरे मामले की सुनवाई कर रही है।

Related Articles

Back to top button