खेल

79वीं सीनियर राष्ट्रीय डाइविंग चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे का जलवा, महिला टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

चेन्नई में आयोजित 79वीं सीनियर राष्ट्रीय डाइविंग चैंपियनशिप-2026 में भारतीय रेलवे ने सर्वाधिक पदक जीतकर नया इतिहास रचा। लखनऊ मंडल के हिमांशु तिवारी के मार्गदर्शन में महिला टीम ओवरऑल चैंपियन और पुरुष टीम रनर्स-अप बनी।

लखनऊ। उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के लिए गर्व की बात है कि लखनऊ मंडल में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक (कार्मिक) श्री हिमांशु तिवारी ने लगातार दूसरे वर्ष भारतीय रेलवे एक्वाटिक (डाइविंग) टीम के कोच के रूप में अपनी जिम्मेदारी का सफल निर्वहन करते हुए टीम को ऐतिहासिक सफलता दिलाई है।

चेन्नई में 7 से 9 जुलाई 2026 तक आयोजित 79वीं सीनियर राष्ट्रीय एक्वाटिक (डाइविंग) चैंपियनशिप-2026 में भारतीय रेलवे डाइविंग टीम ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में सर्वाधिक कुल पदक (Highest Aggregate Medal Tally) जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।

महिला टीम बनी ओवरऑल चैंपियन

प्रतियोगिता में भारतीय रेलवे की महिला डाइविंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन (Overall Winners) का खिताब अपने नाम किया। वहीं पुरुष टीम ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल रनर्स-अप (Overall Runners-up) का स्थान हासिल किया।

यह उपलब्धि भारतीय रेलवे के लिए राष्ट्रीय स्तर पर डाइविंग खेलों में अब तक की सबसे महत्वपूर्ण सफलताओं में शामिल मानी जा रही है।

हिमांशु तिवारी के मार्गदर्शन में मिली ऐतिहासिक सफलता

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल में कार्यरत हिमांशु तिवारी लगातार दूसरे वर्ष भारतीय रेलवे डाइविंग टीम के मुख्य कोच रहे। उनके तकनीकी मार्गदर्शन, रणनीतिक प्रशिक्षण और खिलाड़ियों की निरंतर तैयारी का परिणाम रहा कि भारतीय रेलवे ने रिकॉर्ड पदक जीतकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम रखा।

मंडल रेल प्रबंधक ने दी बधाई

उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) सुनील कुमार वर्मा ने इस शानदार उपलब्धि पर हिमांशु तिवारी और भारतीय रेलवे डाइविंग टीम के सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी भारतीय रेलवे के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और रेलवे का नाम रोशन करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button