लोकतंत्र में अगर इस समय आवाम मौन रही तो… अखिलेश यादव का BJP पर बड़ा हमला
“लोकतंत्र में अगर इस समय आवाम मौन रही तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वायु प्रदूषण, अरावली पर्वत के विनाश और अवैध खनन को लेकर BJP सरकार पर तीखा हमला बोला।”
हाइलाइट्स :
-
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वायु प्रदूषण पर BJP सरकार को घेरा
-
अरावली पर्वत के विनाश को बताया दिल्ली के लिए बड़ा खतरा
-
अवैध खनन को वैध बनाने की साजिश का आरोप
-
आम लोगों से प्रकृति के साथ छेड़छाड़ न करने की अपील
-
लोकतंत्र में जनता की चुप्पी को बताया भविष्य के लिए खतरनाक
लखनऊ। लोकतंत्र में अगर इस समय आवाम मौन रही तो इसके गंभीर और दूरगामी परिणाम देश को भुगतने पड़ेंगे। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वायु प्रदूषण के मुद्दे पर केंद्र और BJP शासित राज्यों की सरकारों पर तीखा हमला बोला है।
अखिलेश यादव ने कहा कि प्रकृति के साथ लगातार हो रही छेड़छाड़ देश की सेहत और भविष्य दोनों के लिए खतरा बन चुकी है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वह पर्यावरण के मुद्दे पर चुप न रहे और प्रकृति के संरक्षण के लिए आवाज उठाए।
अरावली पर्वत पर संकट
सपा प्रमुख ने कहा कि यदि अरावली पर्वत श्रृंखला का विनाश नहीं रोका गया, तो यह देश की राजधानी दिल्ली को दुनिया की ‘प्रदूषण राजधानी’ बना देगा। उन्होंने आरोप लगाया कि BJP सरकार अवैध खनन को वैध बनाने की साजिश कर रही है, जो केवल जमीन की “बेइंतहा भूख” को दर्शाता है।
लोकतंत्र और पर्यावरण दोनों खतरे में
अखिलेश यादव ने चेतावनी देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता की भूमिका सबसे अहम होती है।
“अगर इस समय आवाम मौन रही, तो निश्चित है कि एक दिन हम सबको इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।”
उन्होंने यह भी कहा कि पर्यावरण संरक्षण सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।



