Breaking NewsE-paperMain Slidesउत्तर प्रदेशनई दिल्लीभारतमेरठराजनीतिराज्यलखनऊसमाचार

‘अभागा सवर्ण हूं मैं…’ UGC नियमों पर कुमार विश्वास का दर्द भरा पोस्ट

“UGC नए नियम पर कुमार विश्वास की प्रतिक्रिया सामने आई है। कवि ने कविता साझा कर खुद को ‘अभागा सवर्ण’ बताया। यूजीसी नियमों को लेकर विवाद और तेज।”

नई दिल्ली। UGC नए नियम पर कुमार विश्वास की प्रतिक्रिया ने इस विवाद को और तेज कर दिया है। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (UGC) के नए समता नियमों को लेकर जारी बहस के बीच मशहूर कवि और वक्ता डॉ. कुमार विश्वास ने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं खुलकर रखी हैं।

मंगलवार को कुमार विश्वास ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर स्वर्गीय रमेश रंजन की एक कविता साझा की और यूजीसी एक्ट के विरोध में अपना दर्द व्यक्त किया। उन्होंने इस पोस्ट में #UGCRollback हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।

 कुमार विश्वास ने क्या लिखा?

कुमार विश्वास ने एक्स पर कविता की पंक्तियां साझा करते हुए लिखा—“चाहे तिल लो या ताड़ लो राजा,

राई लो या पहाड़ लो राजा,
मैं अभागा ‘सवर्ण’ हूं मेरा,
रौंया-रौंया उखाड़ लो राजा…”

इस कविता के जरिए उन्होंने खुद को ‘अभागा सवर्ण’ बताते हुए यूजीसी के नए नियमों को लेकर अपनी गहरी चिंता जाहिर की है।

सवर्ण समाज में बढ़ता विरोध

गौरतलब है कि UGC के नए समता नियमों को लेकर सवर्ण समाज के एक वर्ग ने खुलकर विरोध शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया से लेकर सड़कों तक इस मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

विवाद बढ़ता देख सरकार भी सक्रिय हुई है और बीच का रास्ता निकालने के लिए मंथन शुरू होने की बात कही जा रही है।

 PCS अधिकारी के इस्तीफे से बढ़ा विवाद

यह मामला तब और गंभीर हो गया जब बरेली के PCS अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री ने यूजीसी के नए नियमों के विरोध में इस्तीफा दे दिया।
इतना ही नहीं, वह बरेली जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर भी बैठ गए, जिससे यह मुद्दा राष्ट्रीय बहस का रूप लेने लगा।

 क्या हैं UGC समता नियम 2026?

 भेदभाव की परिभाषा का विस्तार

  • 2012 की तुलना में 2026 नियम ज्यादा व्यापक

  • SC-ST के साथ-साथ अब OBC छात्र और कर्मचारी भी दायरे में

 झूठी शिकायतों पर दंड हटाया

  • 2012 में जुर्माना और सजा का प्रावधान था

  • 2026 में इसे हटाया गया, ताकि पीड़ित डरें नहीं

 सख्त निगरानी तंत्र

  • हर संस्थान में समता दस्ता और समता दूत की नियुक्ति

  • 7 दिन में कार्रवाई रिपोर्ट अनिवार्य

  • गंभीर मामलों में पुलिस को तुरंत सूचना

 संस्थानों पर सख्ती

  • नियम न मानने पर UGC की दंडात्मक कार्रवाई

  • डिग्री, फंडिंग या ऑनलाइन कोर्स पर रोक संभव

Related Articles

Back to top button