Breaking NewsE-paperMain Slidesउत्तर प्रदेशनई दिल्लीभारतराजनीतिराज्यलखनऊसमाचार

यूपी कांग्रेस मुख्यालय में झंडारोहण, राहुल गांधी को बताया अटल चट्टान

“लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में 77वें गणतंत्र दिवस पर अजय राय ने ध्वजारोहण किया। राहुल गांधी के नेतृत्व में संविधान बचाने का संकल्प।”

लखनऊ। UP Congress Republic Day 2026 के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय, लखनऊ में भव्य गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री श्री अजय राय ने परंपरागत तरीके से ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

ध्वजारोहण के दौरान सेवादल के मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद कुमार पाण्डेय ध्वज रक्षक की भूमिका में रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ से हुई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह को संबोधित करते हुए श्री अजय राय ने कहा कि देश आज 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है और यह दिन लोकतंत्र एवं संविधान की शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है, जहां जाति, धर्म, लिंग और भेदभाव से ऊपर उठकर सभी नागरिकों को समान अवसर मिलें।

अजय राय ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में जब भाजपा और संघ संविधान को बदलने की कोशिश कर रहे हैं, तब जननायक राहुल गांधी एक अटल चट्टान की तरह लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए खड़े हैं। उन्होंने कहा कि संविधान देश के आम नागरिक की प्राणवायु है और कांग्रेसजन राहुल गांधी के नेतृत्व में इसे बचाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष करेंगे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, इंदल रावत, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, पूर्व मंत्री डॉ. मसूद अहमद सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button