Breaking NewsE-paperMain Slidesउत्तर प्रदेशनई दिल्लीबिज़नेसभारतराज्यलखनऊसमाचार

फाइल कल्चर खत्म, फील्ड में दिख रहे नतीजे: प्रगति पोर्टल पर बोले सीएम योगी

“सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पास देश का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टफोलियो है। 10.48 लाख करोड़ रुपये की 303 परियोजनाओं पर काम जारी है, जो प्रगति पोर्टल से तेज हुई हैं।”

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी विजन के कारण उत्तर प्रदेश अब बॉटलनेक से ब्रेकथ्रू की दिशा में तेजी से आगे बढ़ चुका है। मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में प्रगति पोर्टल पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सीएम योगी ने कहा कि यह पोर्टल देश में बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए नई कार्य संस्कृति का उदाहरण बन गया है।

डिजिटल गवर्नेंस का मजबूत आधार: प्रगति पोर्टल

सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री मोदी ने डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत आधार दिया है, जिसमें प्रगति पोर्टल की अहम भूमिका रही है।
उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था की शुरुआत पीएम मोदी ने 2003 में गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए की थी, जिसे 2014 में पूरे देश में लागू किया गया। यह मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस के सिद्धांत का जीवंत उदाहरण है।

10.48 लाख करोड़ की 303 परियोजनाएं यूपी में प्रगति पर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश के पास देश का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर पोर्टफोलियो है।
राज्य में 10 लाख 48 हजार करोड़ रुपये की 303 बड़ी परियोजनाएं चल रही हैं।

  • 2.37 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं पूरी होकर कमीशन हो चुकी हैं

  • 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं तेज गति से आगे बढ़ रही हैं

उन्होंने कहा कि सभी अड़चनों को समय-सीमा में हल कर परियोजनाओं को जमीन पर उतारा जा रहा है

एक्सप्रेसवे, रैपिड रेल और सिटी रोपवे बने पहचान

सीएम योगी ने बताया कि एक्सप्रेसवे, रेल नेटवर्क, रैपिड रेल, सिटी रोपवे जैसी परियोजनाएं आज उत्तर प्रदेश की नई पहचान बन चुकी हैं।
प्रगति पोर्टल के माध्यम से इन परियोजनाओं में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हुआ है।

65 प्रमुख परियोजनाएं, 494 समस्याओं का समाधान

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रगति पोर्टल के तहत चिन्हित 65 प्रमुख परियोजनाओं में से 26 पूरी हो चुकी हैं, जबकि 39 पर कार्य जारी है।
कुल 515 मुद्दों में से 494 का समाधान कर लिया गया है, जो बेहतर प्रशासनिक दक्षता को दर्शाता है।

टीम इंडिया की भावना को मिली मजबूती

सीएम योगी ने कहा कि प्रगति पोर्टल ने टीम इंडिया की भावना को मजबूत किया है। यह डिजिटल गवर्नेंस का ऐसा मॉडल है, जिससे परियोजनाएं समय पर पूरी हो रही हैं और उत्तर प्रदेश तेज विकास की राह पर अग्रसर है।
उन्होंने दो टूक कहा कि अब यूपी के विकास में कोई रुकावट नहीं आने दी जाएगी

Related Articles

Back to top button