Breaking NewsE-paperMain Slidesउत्तर प्रदेशभारतराज्यलखनऊसमाचार

संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू, जानें पूरा शेड्यूल

संसद का बजट सत्र 28 जनवरी 2026 से शुरू होगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अभिभाषण देंगी, 30 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण और 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा।

 नई दिल्ली। Budget Session 2026 की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। संसद का बजट सत्र 28 जनवरी 2026 से शुरू होने की संभावना है। इस दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु लोकसभा और राज्यसभा के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगी। सत्र के दौरान देश की आर्थिक दिशा तय करने वाला केंद्रीय बजट 1 फरवरी को पेश किया जाएगा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली के अनुसार, संसदीय मामलों की कैबिनेट समिति द्वारा तय किए गए संभावित कार्यक्रम के तहत 29 जनवरी को बीटिंग रिट्रीट समारोह के कारण संसद की कार्यवाही नहीं होगी। इसके बाद 30 जनवरी को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए आर्थिक सर्वेक्षण पेश किए जाने की उम्मीद है।

31 जनवरी को भी लोकसभा और राज्यसभा की बैठक नहीं होगी। इसके अगले दिन यानी 1 फरवरी, रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री संसद में आम बजट पेश करेंगी। यह बजट सरकार की आर्थिक नीतियों, विकास योजनाओं और कर ढांचे की दिशा तय करेगा।

राष्ट्रपति के अभिभाषण और बजट पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के बाद संसद की बैठक 13 फरवरी को लगभग एक महीने के अवकाश के लिए स्थगित कर दी जाएगी। इसके बाद संसद का दूसरा चरण 9 मार्च से शुरू होकर 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को समाप्त होगा।

Related Articles

Back to top button