Breaking NewsE-paperMain Slidesउत्तर प्रदेशनई दिल्लीभारतराजनीतिराज्यलखनऊसमाचार
बजट सत्र 2026: योगी आदित्यनाथ बोले—2017 से पहले माफिया चलाते थे समांतर सरकार, अब ‘उत्सव प्रदेश’ बना यूपी
“CM Yogi Budget Session 2026: उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बजट सत्र 2026 के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले यूपी में माफिया समानांतर सरकार चलाते थे, जबकि आज प्रदेश ‘उत्सव प्रदेश’ बन चुका है और कानून का राज है।”
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद में बजट सत्र 2026 के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था और सामाजिक सुरक्षा के मुद्दे पर विपक्ष पर तीखा हमला बोला।
मुख्यमंत्री ने कहा, “आज सामाजिक सुरक्षा के माध्यम से उत्तर प्रदेश को सशक्त, सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाने की मुहिम चलाई जा रही है। 2017 से पहले प्रदेश में सत्ता के संरक्षण में पल रहे गुंडे और माफिया एक समांतर सरकार चला रहे थे। 2017 के बाद यही उत्तर प्रदेश आज ‘उत्सव प्रदेश’ बन गया है। अब प्रदेश में कानून का राज है।”
सीएम योगी ने राज्यपाल के प्रति विपक्ष के व्यवहार पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “राज्यपाल प्रदेश का संवैधानिक प्रमुख होता है। संवैधानिक प्रमुख के प्रति मुख्य विपक्ष का आचरण लोकतंत्र को कमजोर करता है। हम सभी का दायित्व है कि राष्ट्रीय प्रतीकों और संवैधानिक पदों का सम्मान करें।”
उन्होंने आगे कहा कि जनप्रतिनिधियों को ऐसा कोई आचरण नहीं करना चाहिए जिससे देश की भावी पीढ़ी को गलत संदेश जाए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने संगठित अपराध और माफिया तंत्र पर सख्त कार्रवाई की है, जिससे प्रदेश में निवेश और विकास का वातावरण बना है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश अब सुरक्षा, निवेश और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए जाना जा रहा है।
बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री के इस बयान से सदन में सियासी माहौल गर्म रहा। विपक्ष ने सरकार के दावों पर सवाल उठाए, जबकि सत्ता पक्ष ने कानून-व्यवस्था में सुधार को सरकार की बड़ी उपलब्धि बताया।