Breaking NewsE-paperMain Slidesउत्तर प्रदेशनई दिल्लीभारतराजनीतिराज्यलखनऊसमाचार

BJP विधायक बृजभूषण राजपूत की बढ़ेंगी मुश्किलें, मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के घेराव पर नोटिस

“BJP विधायक बृजभूषण राजपूत द्वारा जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के घेराव के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नोटिस जारी किया है। विधायक से सात दिन में जवाब मांगा गया है।”

लखनऊ। BJP विधायक बृजभूषण राजपूत द्वारा महोबा में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का घेराव करना अब उनके लिए भारी पड़ सकता है। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश इकाई ने इस घटनाक्रम को अनुशासनहीनता मानते हुए विधायक के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने चरखारी से विधायक बृजभूषण राजपूत को नोटिस जारी कर सात दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि सत्तारूढ़ सरकार के मंत्री का सार्वजनिक रूप से घेराव करना संगठनात्मक मर्यादा के खिलाफ है।

हालांकि विधायक बृजभूषण राजपूत का कहना है कि उन्हें अब तक कोई नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि वह शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे।

यह पूरा मामला 30 जनवरी का है, जब महोबा दौरे पर पहुंचे जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का काफिला विधायक और उनके समर्थकों ने सड़क पर रोक लिया था। इस दौरान विधायक ने हर घर नल-जल योजना में अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया था।

घटनास्थल पर विधायक समर्थकों और पुलिस के बीच झड़प की स्थिति भी बनी थी, जिससे प्रशासनिक स्तर पर हड़कंप मच गया था। आरोप है कि मंत्री को कुछ समय तक आगे बढ़ने नहीं दिया गया, जिसे पार्टी ने गंभीरता से लिया है।

इस प्रकरण के बाद से उत्तर प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, जवाब संतोषजनक न होने की स्थिति में आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button