5 राज्यों में विधानसभा चुनाव का बिगुल, अप्रैल में मतदान और 4 मई को नतीजे
“Election Commission of India ने पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभाचुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar ने नई दल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव कार्यक्रम घोषित किया। सभी राज्यों के नतीजे 4 मई 2026 को घोषित होंगे।”
नई दिल्ली। Election Commission of India ने रविवार को देश के पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी। मुख्य चुनाव आयुक्त Gyanesh Kumar ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव कार्यक्रम का एलान किया।
साल 2026 में पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन सभी राज्यों के चुनाव अप्रैल में कराए जाएंगे, जबकि 4 मई 2026 को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
किस राज्य में कब होंगे चुनाव
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव
West Bengal में दो चरणों में मतदान कराया जाएगा।
-
पहला चरण: 23 अप्रैल
-
दूसरा चरण: 29 अप्रैल
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव
Tamil Nadu में एक चरण में मतदान होगा।
-
मतदान: 23 अप्रैल
असम विधानसभा चुनाव
Assam में एक चरण में मतदान कराया जाएगा।
-
मतदान: 9 अप्रैल
केरल विधानसभा चुनाव
Kerala में भी एक चरण में वोटिंग होगी।
-
मतदान: 9 अप्रैल
पुडुचेरी विधानसभा चुनाव
Puducherry में भी एक चरण में मतदान कराया जाएगा।
-
मतदान: 9 अप्रैल
15 जून तक खत्म होगा कार्यकाल
चुनाव आयोग के अनुसार इन सभी राज्यों की विधानसभाओं का कार्यकाल 15 जून 2026 तक समाप्त हो रहा है। इसलिए संवैधानिक प्रावधानों के तहत कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही चुनाव कराए जा रहे हैं।




