” उत्तर प्रदेश के Badaun में Hindustan Petroleum Corporation Limited के CBG प्लांट में फायरिंग की घटना में दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।”
बदायूं। उत्तर प्रदेश के Badaun जिले में गुरुवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। दातागंज तहसील क्षेत्र के सैजनी गांव स्थित Hindustan Petroleum Corporation Limited (एचपीसीएल) के सीबीजी (कंप्रेस्ड बायो गैस) प्लांट में गोलीबारी कर दो अधिकारियों की हत्या कर दी गई। मृतकों में प्लांट के उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता और सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा शामिल हैं।
नौकरी विवाद में हुई वारदात
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लांट में नौकरी और अनाधिकृत कार्य को लेकर पिछले करीब छह माह से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते गुरुवार दोपहर करीब एक बजे सैजनी गांव निवासी अजय प्रताप सिंह कुछ साथियों के साथ जबरन प्लांट परिसर में घुस आया।
विवाद के दौरान शुरू हुई फायरिंग
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक प्लांट में घुसते ही आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इस पर उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता और सहायक मुख्य प्रबंधक हर्षित मिश्रा ने विरोध किया। इसी दौरान विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
गोली लगने से दोनों अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद आरोपी फरार
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और जांच शुरू कर दी।
इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्लांट परिसर, दातागंज सीएचसी और जिला अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल प्लांट के अंदर किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।