Breaking NewsMain Slidesखेल

बांग्लादेश में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाली फुटबालर हिना, देवरिया में सम्मानित

देवरिया, उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला निवासी अन्तर्राष्ट्रीय फुटबालर हिना का सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी(सीडीओ) प्रत्युष पाण्डेय विकास भवन में सम्मानित किया।

देवरिया सदर तहसील क्षेत्र के ग्राम मझौवा निवासी हिना साउथ एशियन फुटबॉल फेडरेशन द्वारा 8 फरवरी को बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित सैफ़ फुटबॉल (अंडर 19) वुमेन चैंपियनशिप के फाइनल में भारतीय टीम विजेता रही। भारतीय टीम से डिफेंडर के रूप में खेल रही देवरिया की बेटी हिना ने भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।

आज मुख्य विकास अधिकारी पांडेय ने हिना और उनके कोच जय प्रकाश राव से विकास भवन में सम्मानित किया। हिना ख़ातून इससे पहले भी अंडर 14 और अंडर 17 भारतीय वुमेन फुटबॉल टीम की कप्तान रह चुकी है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हिना से उनकी ट्रेनिंग में आ रही समस्याओं (डाइट , इक्वीपमेंट्स आदि) के बारे में जानकारी ली और अवश्य मदद हेतु आश्वासन दिया। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा हिना ख़ातून को फुटबॉल देकर प्रोत्साहित किया गया तथा भविष्य में सीनियर भारतीय टीम में खेलने हेतु शुभकामनाएँ दी।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button