राष्ट्रपति आगमन पर राज्यपाल ने कहा- यह ऐतिहासिक आयोजन है,
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और ब्रह्माकुमारीज के सामाजिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह आयोजन ऐतिहासिक महत्व रखता है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा— “राजयोग मन को अनुशासित कर मानव जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भरता है”
लखनऊ। राजधानी में आयोजित ब्रह्माकुमारीज के विशाल आध्यात्मिक समागम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मन, आत्मबल और सामाजिक सामंजस्य को लेकर महत्वपूर्ण विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने अध्यात्म, सेवा और सकारात्मक जीवन पद्धति पर आधारित संदेश सुने।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल बोलीं— ‘सकारात्मक सोच और राजयोग समाज को दिशा देने की ताकत रखते हैं’
ब्रह्माकुमारीज के आध्यात्मिक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार ही वास्तविक प्रगति का आधार है। उन्होंने कहा कि राजयोग ऐसा माध्यम है जो व्यक्ति को आत्म-अनुशासन, करुणा और सबके प्रति सहानुभूति का भाव सिखाता है।
राज्यपाल ने कहा—
“आज की तेज रफ्तार जिंदगी में मन का शांत रहना सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है। ब्रह्माकुमारीज संगठन वर्षों से समाज को जागरूक कर रहा है। मानसिक स्वच्छता ही सामाजिक स्वच्छता का आधार है।”
उन्होंने युवाओं में बढ़ती तनावपूर्ण जीवन शैली पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राजयोग जैसे आध्यात्मिक अभ्यास उन्हें निर्णय क्षमता और आत्मविश्वास प्रदान कर सकते हैं। राज्यपाल ने संगठन के सेवा कार्यों और महिला नेतृत्व की भी सराहना की।




