Main Slidesउत्तर प्रदेशलखनऊसमाचार

IAS Amod Kumar VRS: अखिलेश सरकार में सचिव रहे वरिष्ठ IAS अधिकारी ने 6 साल पहले लिया रिटायरमेंट

“IAS Amod Kumar VRS: उत्तर प्रदेश प्रशासनिक सेवा से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। 1995 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अमोद कुमार ने अचानक स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है। राज्य सरकार ने उनका VRS प्रस्ताव तुरंत मंजूर कर दिया है। खास बात यह है कि उनका नियमित रिटायरमेंट वर्ष 2031में होना था, यानी उन्होंने करीब 6 वर्ष पहले सर्विस छोड़ने का निर्णय लिया है।IAS आमोद कुमार दिसंबर 2021 में केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय में ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर प्रतिनियुक्त हुए थे। हाल ही में वे पारिवारिक कारणों से अपने मूल कैडर उत्तर प्रदेश में लौटे थे। प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के कुछ ही समय बाद उनके VRS लेने की खबर ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।

अखिलेश सरकार में मुख्यमंत्री के सचिव भी रहे

IAS आमोद कुमार ने अपने दो दशक से अधिक के करियर में यूपी और केंद्र सरकार के कई महत्वपूर्ण पदों पर उल्लेखनीय कार्य किया है। वे 2014 में अखिलेश यादव सरकार में मुख्यमंत्री के सचिव रहे थे। इसके अलावा उन्होंने—प्रमुख सचिव, योजना विभाग,प्रमुख सचिव, सामान्य प्रशासन,सदस्य (न्यायिक), राजस्व परिषद जिलाधिकारी — सीतापुर और फैजाबाद,जैसे अनेक अहम प्रशासनिक दायित्व संभाले हैं।

IIT Kanpur से M.Tech किया, तकनीकी और प्रशासनिक दोनों में दक्ष IAS आमोद कुमार ने IIT कानपुर से M.Tech (Civil Engineering) किया है। उनका प्रशासनिक कार्यकाल तकनीकी दक्षता, तेज निर्णय क्षमता और ईमानदार छवि के लिए जाना जाता है।

क्यों लिया VRS? सिर्फ “निजी कारण” बताया गया
उनके VRS लेने के पीछे आधिकारिक कारण सिर्फ “व्यक्तिगत/पारिवारिक कारण”बताया गया है। हालांकि, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापसी के तुरंत बाद लिए गए इस निर्णय को लेकर कई प्रकार की चर्चाएँ सोशल मीडिया और प्रशासनिक गलियारों में चल रही हैं।

फिलहाल सरकार ने उनके VRS को मंजूरी दे दी है और आदेश जारी कर दिए गए हैं। सार्वजनिक प्रशासन के एक अनुभवी अधिकारी के रूप में उनकी छवि हमेशा मजबूत और सकारात्मक रही है।

IAS Amod Kumar VRS की यह खबर उत्तर प्रदेश की नौकरशाही में एक बड़ा बदलाव मानी जा रही है। उनके निर्णय ने राज्य प्रशासनिक सेवाओं में एक खालीपन अवश्य पैदा किया है, क्योंकि वे अपनी ईमानदारी, पेशेवर दक्षता और सटीक निर्णय लेने के लिए जाने जाते थे।

 

Related Articles

Back to top button