लखनऊ में हनी सिंह का ऐतिहासिक शो: फ्री म्यूज़िक फेस्ट में युवाओं की रिकॉर्ड भीड़
“यो यो हनी सिंह लखनऊ कॉन्सर्ट में 35,000 युवाओं की रिकॉर्ड मौजूदगी। सरोजनीनगर में पहली बार फ्री म्यूज़िक फेस्ट, डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में शानदार आयोजन।”
लखनऊ। यो हनी सिंह लखनऊ कॉन्सर्ट ने शनिवार रात राजधानी को नई ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। सरोजनीनगर स्थित स्मृति उपवन, आशियाना में आयोजित इस ऐतिहासिक लाइव शो में 35,000 से अधिक युवाओं ने हिस्सा लिया। यह कार्यक्रम विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह के नेतृत्व में आयोजित ‘युवा उत्सव @ सरोजनीनगर’ का मुख्य आकर्षण रहा।
इसका व्यापक पैमाना, अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रस्तुति और पूरी तरह फ्री पास आधारित एंट्री ने इसे लखनऊ का पहला बड़ा ग्लोबल-स्टाइल यूथ फेस्ट बना दिया।
100+ स्कूल–कॉलेज व 100+ RWA की भागीदारी
आयोजन की खासियत यह रही कि इसमें क्षेत्र के 100 से अधिक स्कूल-कॉलेज, 100 से अधिक RWA, और 100+ मार्केट व कम्युनिटी एसोसिएशन के हजारों सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसे सरोजनीनगर का अब तक का सबसे समावेशी सामुदायिक आयोजन माना जा रहा है।
डॉ. राजेश्वर सिंह का संबोधन: 35,000 मुस्कुराते चेहरे, एक वाइब, एक एनर्जी
युवाओं को संबोधित करते हुए डॉ. सिंह ने कहा:
“मुझे 35,000 मुस्कुराते चेहरे दिख रहे हैं, 35,000 धड़कते दिलों की आवाज सुनाई दे रही है। लखनऊ बदल रहा है, आगे बढ़ रहा है, और हमारा लक्ष्य इसे ‘India’s Lifestyle Capital’ बनाना है।”
उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी नीतियों ने युवाओं में नई ऊर्जा भरी है।
हनी सिंह ने कहा—”डॉ. राजेश्वर सिंह मेरे लिए ट्रू लीडर हैं”
हनी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी और डॉ. सिंह की पुरानी मित्रता है।
उन्होंने युवाओं से एक वादा भी लिया — सूखे नशे और ड्रग्स से दूर रहने का।
उन्होंने कहा- “नशे ने मेरे कई साल बर्बाद किए। कोई भगवान के नाम पर भी नशे की बात करे तो भी मत मानना,” ड्रग्स के खिलाफ अपनी लड़ाई में उन्होंने डॉ. सिंह को अपना भागीदार बताया।
नो-सीटिंग ज़ोन और हाई-टेक सुरक्षा व्यवस्था
पूरे स्थल को नो-सीटिंग ज़ोन घोषित किया गया था, जहां युवाओं ने लगभग तीन घंटे तक खड़े होकर लाइव प्रस्तुति का आनंद लिया।
सुरक्षा के लिए किए गए इंतज़ाम—
- 150 AI-सक्षम हाई-रिज़ॉल्यूशन कैमरे
- हाइटेक कंट्रोल रूम
- DFMD व हैंड-हेल्ड डिटेक्टर
- दिल्ली से आए 200 प्रशिक्षित सुरक्षा कर्मी
- लखनऊ पुलिस की व्यापक तैनाती
- विशेष क्राउड मैनेजमेंट टीम
- ट्रैफिक व पार्किंग की विशेष व्यवस्था
इन सबके चलते यह आयोजन बिना किसी व्यवधान के सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
लखनऊ का अब तक का सबसे बड़ा युथ म्यूज़िक फेस्ट
तीन घंटे के इस धमाकेदार कॉन्सर्ट ने सरोजनीनगर को ग्लोबल वाइब का केंद्र बना दिया।
यूथ, म्यूज़िक और टेक्नोलॉजी के मेल ने इसे एक ऐतिहासिक रात बना दिया, जिसे लखनऊ आने वाले वर्षों तक याद रखेगा।
“देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए जुड़े रहें ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।”



