लखनऊ विकास प्राधिकरण में 28 अभियंताओं और प्रबंधकों का तबादला, नई तैनाती की पूरी सूची

लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। 20 अभियंताओं और 8 सहायक प्रबंधकों सहित कुल 28 अधिकारियों का तबादला कर नई तैनाती दी गई है। जानिए पूरी ट्रांसफर लिस्ट, नई जिम्मेदारियां और आदेश की मुख्य बातें।
लखनऊ। LDA तबादले 2026 के तहत लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मुख्य अभियंता कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार उपाध्यक्ष (VC) की 6 अगस्त की स्वीकृति के बाद 20 अभियंताओं और 8 सहायक प्रबंधकों सहित कुल 28 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
एलडीए प्रशासन के अनुसार प्रवर्तन जोनों, मानचित्र अनुभाग और अभियंत्रण जोनों में कार्यभार के संतुलन तथा प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह तबादले किए गए हैं।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
नव प्रोन्नत अधिशासी अभियंता निशांत कुमार चंद को अभियंत्रण जोन-2 का कार्यभार सौंपा गया है। सहायक अभियंता (सिविल) जेओएफ सिंह को प्रवर्तन जोन-4 एवं मानचित्र अनुभाग से हटाकर प्रवर्तन जोन-7 भेजा गया है। केपी सिंह को प्रवर्तन जोन-6 तथा अरविंद कुमार उपाध्याय और सतीश कुमार यादव को मानचित्र अनुभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है।
सहायक अभियंता (वि/यां) श्वेता स्वामी को वि/यां जोन-1 एवं 7 तथा भगत सिंह को वि/यां जोन-3 एवं 6 का दायित्व सौंपा गया है।
सहायक प्रबंधकों की भी नई पोस्टिंग
स्मारकों, संग्रहालयों, पार्कों और उपवनों की सुरक्षा एवं अनुरक्षण समिति से जुड़े 8 सहायक प्रबंधकों को भी प्रवर्तन जोनों में तैनात किया गया है। इनमें अनिल कुमार सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, नरेन्द्र कुमार, जावेद खान, राकेश रोशन निषाद, अवधेश चन्द्र कुशवाहा, अजय कुमार और नजर आलम अंसारी शामिल हैं।
आदेश तत्काल प्रभाव से लागू
मुख्य अभियंता कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी अधिकारी तत्काल प्रभाव से अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। साथ ही यह भी कहा गया है कि इन तबादलों से अधिकारियों के वेतन और भत्तों में कोई परिवर्तन नहीं होगा
।




