Breaking NewsE-paperMain Slidesउत्तर प्रदेशनई दिल्लीभारतराजनीतिराज्यलखनऊसमाचार

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला: ‘जब जाएंगे भाजपाई तभी घटेगी महंगाई’

“समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर महंगाई, विदेश नीति और सनातन मुद्दे को लेकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब तक भाजपा सत्ता में है महंगाई कम नहीं होगी और आने वाले समय में PDA की सरकार बनेगी।”

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई, विदेश नीति और सनातन से जुड़े मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि “जब जाएंगे भाजपाई तभी घटेगी महंगाई।”

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार टैक्स बढ़ाकर आम जनता पर बोझ डाल रही है। उन्होंने कहा कि आज ही एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई, जिससे आम लोगों की परेशानी और बढ़ गई है।

नीतीश कुमार को पीएम बनाने की बात

सपा प्रमुख ने कहा कि INDIA गठबंधन बनने पर सभी दलों की इच्छा थी कि नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाया जाए। उन्होंने कहा कि हम लोग पहले आदरणीय मायावती को प्रधानमंत्री बनाना चाहते थे, लेकिन अब भाजपा उन्हें राज्यसभा से रिटायर करने की तैयारी कर रही है।

भाजपा पर सनातन को बदनाम करने का आरोप

अखिलेश यादव ने भाजपा पर सनातन धर्म को बदनाम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य सनातन की बड़ी संस्था हैं और भाजपा उनके सम्मान को भी ठेस पहुंचा रही है।

सरकार को बताया अराजक

उन्होंने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह माफियाओं की सरकार और प्रदेश की सबसे अराजक सरकार है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जो मुख्यमंत्री ट्रेन की रफ्तार बढ़ने पर ताली बजाते हैं, वे इस बार चुनाव नहीं जीत पाएंगे।

विदेश नीति पर भी उठाए सवाल

अखिलेश यादव ने कहा कि खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को सुरक्षित वापस लाने की जिम्मेदारी सरकार को निभानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत की विदेश नीति अब विदेशी ताकतों के प्रभाव में तय हो रही है।

PDA सरकार का दावा

सपा प्रमुख ने कहा कि आने वाले समय में PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की सरकार बनेगी और सामाजिक न्याय की स्थापना की जाएगी। उन्होंने पार्टी में शामिल होने वाले सभी नए साथियों का धन्यवाद भी दिया।

Related Articles

Back to top button