Breaking NewsMain Slidesउत्तर प्रदेशभारतराज्यलखनऊसमाचार

विरोधियों के छल को पहचानना होगा: नए BJP अध्यक्ष के मंच से सीएम योगी का बड़ा संदेश

“विरोधियों के छल को पहचानना होगा, सीएम योगी आदित्यनाथ ने नए यूपी BJP अध्यक्ष पंकज चौधरी को बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं को सतर्क रहने का संदेश दिया। 2027 चुनाव, SIR प्रक्रिया और वोटर लिस्ट पर बड़ा बयान।”

हाइलाइट्स:-

  • सीएम योगी ने पंकज चौधरी को बताया अनुभवी कार्यकर्ता

  • विरोधियों के छल और छद्म से सतर्क रहने की अपील

  • वोटर लिस्ट में बांग्लादेशी घुसपैठ का आरोप

  • SIR के बाद 4 करोड़ मतदाता गायब होने का दावा

  • केशव मौर्य का सपा के PDA पर तीखा हमला

विरोधियों के छल को पहचानना होगा, नए अध्यक्ष के मंच से सीएम योगी का कार्यकर्ताओं को संदेश

लखनऊ , उत्तर प्रदेश।  उत्तर प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विरोधियों के पास ताकत नहीं है, लेकिन उनका छद्म और छल खतरनाक है, जिसे पहचानना और उसका जवाब देना जरूरी है।

सीएम योगी ने कहा—

“आपकी मेहनत पर कोई शक नहीं है, लेकिन कहीं-कहीं हमारी अति उदारता और दूसरों पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करना मुश्किलें बढ़ा देता है। इसलिए हमें अलर्ट रहना होगा।”

उन्होंने कहा कि इस मंच का उपयोग कार्यकर्ताओं के शौर्य और साहस को जगाने के लिए किया जाना चाहिए।

2027 की लड़ाई बूथ पर लड़ी जाएगी

मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि चुनाव की लड़ाई बूथ स्तर पर लड़ी जाती है।

“चुनाव की तीन चौथाई मेहनत अभी करनी है। अगर चुनाव में एक चौथाई मेहनत कर ली, तो तीन चौथाई सीटें जीतेंगे।”

उन्होंने हर बूथ की मतदाता सूची को जांचने और आपत्तियां दर्ज कराने का निर्देश दिया।

वोटर लिस्ट में बांग्लादेशी घुसपैठ का आरोप

सीएम योगी ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि—

“एक जिले में विरोधियों ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट में लिखवा दिए हैं। बेटे की उम्र 20, पिता की 30 और दादा की 40 साल है। मतदाता असम के बने हैं।”

उन्होंने कहा कि हर बूथ से फर्जी नामों पर आपत्ति दर्ज कराई जाए और जो नाम छूट गए हैं, उन्हें जोड़ा जाए।

SIR प्रक्रिया पर बड़ा बयान

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में SIR (Special Intensive Revision) की प्रक्रिया चल रही है।
उन्होंने बताया—

“UP की आबादी 25 करोड़ है, इस हिसाब से 16 करोड़ मतदाता होने चाहिए, लेकिन SIR के बाद सिर्फ 12 करोड़ नाम सामने आए हैं। 4 करोड़ मतदाता मिसिंग हैं, जिनमें 85–90 प्रतिशत हमारे मतदाता हैं।”

उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के पास 12 दिन का समय है और हर बूथ की जिम्मेदारी गंभीरता से निभानी होगी।

केशव मौर्य बोले— सपा के फर्जी PDA की धज्जियां उड़ानी हैं

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा—

“अब विधानसभा चुनाव सामने है। पंकज चौधरी के नेतृत्व में सपा के फर्जी PDA की धज्जियां उड़ानी हैं। 2027 में 2017 का रिकॉर्ड टूटेगा।”

11 महीने की मशक्कत के बाद बने अध्यक्ष

गौरतलब है कि यूपी भाजपा अध्यक्ष के चयन को लेकर 11 महीने तक मंथन चला। इसके बाद गोरखपुर निवासी, कुर्मी समुदाय से आने वाले और मोदी-शाह के करीबी पंकज चौधरी को यूपी का 17वां भाजपा अध्यक्ष बनाया गया।

पीयूष गोयल ने की पंकज चौधरी की तारीफ

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा—

“पंकज चौधरी बहुत सरल, सुलझे और हंसमुख व्यक्ति हैं। पंचायत से पार्लियामेंट तक उनका सफर प्रेरणादायक है। सात बार एक ही सीट से सांसद रहना उनके नेतृत्व का प्रमाण है।”


डबल इंजन सरकार से बदला यूपी: योगी

सीएम योगी ने कहा कि—

  • यूपी अब दंगा, माफिया और अपराध मुक्त है

  • पर्यटन का बड़ा केंद्र बन चुका है

  • यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 11,000 करोड़ का व्यापार हुआ

  • पौने 9 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई

  • अयोध्या में भव्य राम मंदिर, काशी कॉरिडोर और तीर्थों का कायाकल्प हुआ

Related Articles

Back to top button