Breaking NewsE-paperMain Slidesअंतर्राष्ट्रीयनई दिल्लीभारतराजनीतिवीडियो गैलरीसमाचार

थाईलैंड ट्रेन हादसा: चलती ट्रेन पर गिरी क्रेन, 22 लोगों की मौत, 30 से ज्यादा घायल

“Thailand Train Accident: बैंकॉक के पास नाखोन रत्चासिमा प्रांत में चलती ट्रेन पर निर्माण क्रेन गिरने से 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल हुए। हाई-स्पीड रेल परियोजना के दौरान हुआ हादसा।”

नई दिल्ली। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के पास बुधवार सुबह एक भीषण ट्रेन हादसा हो गया। नाखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में चलती ट्रेन पर एक निर्माणाधीन क्रेन गिरने से ट्रेन पटरी से उतर गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 22 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

समाचार एजेंसी AFP के अनुसार, यह ट्रेन बैंकॉक से उत्तरपूर्वी थाईलैंड के उबोन रत्चथानी प्रांत की ओर जा रही थी। उसी दौरान हाई-स्पीड रेल परियोजना पर काम कर रही एक भारी भरकम क्रेन अचानक संतुलन खो बैठी और ट्रेन के एक डिब्बे पर गिर गई।

आग भी लगी, मची अफरातफरी

हादसे के बाद ट्रेन के कुछ हिस्सों में आग लग गई, जिससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय पुलिस प्रमुख थचापोन चिन्नावोंग ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है।

 राहत-बचाव अभियान जारी

घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस और आपदा राहत टीमें मौके पर मौजूद हैं।

 कहां हुआ हादसा

यह दुर्घटना बैंकॉक से करीब 230 किलोमीटर उत्तर-पूर्व स्थित नाखोन रत्चासिमा प्रांत के सिखियो जिले में हुई। यह इलाका थाईलैंड के प्रमुख रेल मार्गों में शामिल है।

प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं और यह पता लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों में कोई लापरवाही तो नहीं बरती गई।

Related Articles

Back to top button