Breaking NewsE-paperMain Slidesअंतर्राष्ट्रीयनई दिल्लीबिज़नेसभारतराजनीतिराज्यसमाचार

India-US Trade Deal पर लोकसभा में बयान, पीयूष गोयल ने कृषि हितों की रक्षा का किया दावा

“India-US Trade Deal को लेकर बजट सत्र 2026 में संसद के दोनों सदनों में हंगामा देखने को मिला। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में स्पष्ट किया कि इस व्यापार समझौते से भारतीय किसानों, कृषि और डेयरी सेक्टर को कोई नुकसान नहीं होगा।”

नई दिल्ली। बजट सत्र 2026 के दौरान भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर संसद में सियासी पारा चढ़ा रहा। विपक्ष के हंगामे के बीच केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने लोकसभा में स्पष्ट किया कि इस व्यापार समझौते से भारतीय किसानों, कृषि और डेयरी सेक्टर को कोई नुकसान नहीं होगा।

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच पिछले एक वर्ष से विभिन्न स्तरों पर बातचीत चल रही थी। उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने अपने-अपने संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी है।
उन्होंने कहा, “भारतीय पक्ष ने विशेष रूप से कृषि और डेयरी सेक्टर के हितों की पूरी तरह रक्षा की है।”

संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा जारी है। लोकसभा में यह प्रस्ताव सर्बानंद सोनोवाल ने पेश किया, जिसका समर्थन तेजस्वी सूर्या ने किया। वहीं राज्यसभा में प्रस्ताव बीजेपी सांसद सदानंद मास्टर द्वारा रखा गया।

India-US Trade Deal के विरोध में आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया, जिसके चलते लोकसभा की कार्यवाही कई बार स्थगित करनी पड़ी। इससे पहले राहुल गांधी के एक बयान को लेकर आठ विपक्षी सांसदों को निलंबित किया जा चुका है। स्पीकर ने सदन की गरिमा बनाए रखने की अपील की।

बजट सत्र 2026 की कुल अवधि 65 दिन निर्धारित है, जिसमें 30 बैठकें होंगी। यह सत्र 2 अप्रैल 2026 को समाप्त होगा। 13 फरवरी से अवकाश के बाद 9 मार्च से दोबारा कार्यवाही शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज चर्चा का जवाब देने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button