Breaking NewsE-paperMain Slidesउत्तर प्रदेशनई दिल्लीनैनीतालभारतराजनीतिराज्यलखनऊसमाचार

अपर्णा यादव को तलाक देंगे प्रतीक यादव, इंस्टाग्राम पोस्ट से मचा सियासी भूचाल

“अपर्णा यादव को तलाक देंगे प्रतीक यादव — लखनऊ से बड़ी खबर। प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पोस्ट में पत्नी अपर्णा यादव पर मानसिक प्रताड़ना और स्वार्थी व्यवहार के गंभीर आरोप लगाते हुए तलाक की घोषणा की।”

लखनऊ से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के संस्थापक दिवंगत मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव से तलाक लेने का ऐलान कर दिया है।

प्रतीक यादव ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट @iamprateekyadav पर एक भावनात्मक और तीखा पोस्ट साझा करते हुए अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पोस्ट में प्रतीक यादव ने लिखा कि “एक स्वार्थी महिला ने मेरा परिवार बर्बाद कर दिया।”

उन्होंने आरोप लगाया कि अपर्णा यादव की वजह से उनकी मानसिक स्थिति लगातार खराब होती चली गई और वह केवल अपनी राजनीतिक प्रसिद्धि और प्रभाव बढ़ाने में लगी रहीं। प्रतीक यादव ने यहां तक कहा कि अपर्णा यादव उनके जीवन के लिए “बुरी आत्मा” साबित हुई हैं।

प्रतीक यादव ने साफ तौर पर कहा है कि वह जल्द से जल्द तलाक की कानूनी प्रक्रिया शुरू करेंगे। इस ऐलान के बाद यादव परिवार में एक बार फिर आंतरिक कलह खुलकर सामने आ गई है।

गौरतलब है कि अपर्णा यादव यादव परिवार की वह सदस्य हैं, जिन्होंने समाजवादी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थामा था। तभी से उनके और परिवार के संबंधों को लेकर चर्चाएं चलती रही हैं, लेकिन अब यह विवाद सार्वजनिक रूप ले चुका है।

इस घटनाक्रम के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है और सभी की नजरें अब अपर्णा यादव की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button