Breaking NewsMain Slidesउत्तर प्रदेशलखनऊ

मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत पुलिस ने छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक

सीतापुर, विकासखंड रामपुर मथुरा के प्राथमिक विद्यालय विवेकपुर मे बुधवार को मिशन शक्ति अभियान 5 के तहत प्रभारी निरीक्षक थाना रामपुरमथुरा कृष्णा नंद तिवारी के दिशा निर्देशन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया|

जिसमें विद्यालय की छात्राओं और गांव की महिलाओं को सुरक्षा के विभिन्न उपाय और हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया प्रभारी निरीक्षक कृष्णानंद तिवारी व महिला कांस्टेबल सौम्या और अनीता द्वारा महिला व छात्राओं को हेल्पलाइन नंबर 1090,112 181,1098,1076,1930 और गुड टच बैड टच के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई उक्त कार्यक्रम में बच्चों को सुरक्षा उपायों खतरनाक स्थितियों में मदद पाने के लिए नंबरों का उपयोग करने की जानकारी पुलिस द्वारा दी गई तथा बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े अनेक उपायों से अवगत कराया गया और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए स्थानीय नागरिकों को भी कभी जागरूक किया गया प्रभारी निरीक्षक कृष्णानंद तिवारी ने अभियान के महत्व को बताते हुए कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और इस तरह के जागरूकता अभियानों में समाज में सुरक्षित माहौल स्थापित किया जाता है।

उन्होंने कहा मिशन शक्ति महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा एक प्रयास है जिसे आगे भी इस तरह के अभियानों को चलाया जाएगा कार्यक्रम में उप निरीक्षक अशोक सोनकर,राजेश सिंह पूर्व प्रधान पप्पू विद्यालय के अध्यापक मनोज कुमार यादव,अंकित मिश्रा,सोमनाथ शर्मा सहित गांव की महिलाएं उपस्थित रही|

Related Articles

Back to top button