Budget 2026 पर PM मोदी की पहली प्रतिक्रिया: आत्मनिर्भर भारत को मिलेगी नई रफ्तार
“केंद्रीय बजट 2026 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह बजट आत्मनिर्भर भारत को गति देगा, MSME, सेमीकंडक्टर और बायोफार्मा सेक्टर को मजबूती देगा और भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएगा।”
नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा आज पेश किए गए नौवें केंद्रीय बजट (Budget 2026) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह बजट भारत की वैश्विक भूमिका को सशक्त बनाने वाला है और इससे आत्मनिर्भर भारत अभियान को नई रफ्तार मिलेगी।
PM मोदी ने विश्वास जताया कि भारत जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा। उन्होंने कहा कि फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) भारत के राष्ट्रीय हित में हैं और इससे घरेलू उद्योगों को मजबूती मिलेगी।
प्रधानमंत्री ने बजट की प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए बताया कि इसमें बायोफार्मा, शक्ति मिशन और सेमीकंडक्टर सेक्टर पर विशेष जोर दिया गया है। इसके साथ ही MSME सेक्टर को व्यापक समर्थन देकर रोजगार और औद्योगिक विकास को गति देने का प्रयास किया गया है।
PM मोदी के अनुसार, बजट 2026 भारत को आर्थिक आत्मनिर्भरता, तकनीकी मजबूती और वैश्विक नेतृत्व की दिशा में आगे ले जाने वाला दस्तावेज है।



