पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा: धर्मेंद्र समेत 5 को पद्म विभूषण, 131 नामों का ऐलान
“Padma Awards 2026 की घोषणा कर दी गई है। धर्मेंद्र समेत 5 हस्तियों को पद्म विभूषण, 13 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री सम्मान मिलेगा।”
नई दिल्ली। पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पहले कर दी है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद इस वर्ष कुल 131 पद्म पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। यह सम्मान कला, साहित्य, खेल, राजनीति, समाज सेवा और जनसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को दिया जाएगा।
पद्म विभूषण पाने वाले (Padma Vibhushan 2026)
-
धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) – कला
-
के. टी. थॉमस – सार्वजनिक सेवा
-
एन. रंजन – कला
-
पी. नारायणन – साहित्य एवं शिक्षा
-
वी. एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) – सार्वजनिक सेवा
खेल जगत के सितारे
क्रिकेट में ऐतिहासिक योगदान के लिए रोहित शर्मा, भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर भुल्लर और हॉकी की दिग्गज खिलाड़ी सविता पुनिया को पद्म श्री 2026 से सम्मानित किया जाएगा। इससे पहले रोहित शर्मा को खेल रत्न भी मिल चुका है।
गुमनाम नायकों को मिला सम्मान
पद्म पुरस्कार 2026 में समाज के उन नायकों को भी जगह दी गई है, जिन्होंने बिना सुर्खियों में आए राष्ट्र सेवा की। कर्नाटक के अंके गौड़ा, महाराष्ट्र की अर्मिडा फर्नांडीज, उत्तर प्रदेश के चिरंजी लाल यादव समेत कई नाम शामिल हैं।
क्यों खास हैं पद्म पुरस्कार
पद्म पुरस्कार भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में गिने जाते हैं।
-
पद्म विभूषण – असाधारण सेवा
-
पद्म भूषण – उच्च कोटि की विशिष्ट सेवा
-
पद्म श्री – उल्लेखनीय सेवा
हर साल 25 जनवरी को इन पुरस्कारों की घोषणा की जाती है और मार्च–अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में सम्मान समारोह होता है।



