Breaking NewsE-paperMain Slidesउत्तर प्रदेशराजनीतिराज्यलखनऊसमाचार

यूपी में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए नई व्यवस्था, नेगेटिव बैलेंस पर कटेगी बिजली

“उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने स्मार्ट मीटर मीटर रजिस्ट्रेशन के लिए नए नियम लागू किए हैं। अब बिजली स्वत: कट जाएगी पर असर पड़ेगा।”

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्मार्ट प्रीपेड मीटर वाले बिजली उपभोक्ताओं के लिए नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब यदि मीटर का बैलेंस खत्म हो जाता है या नेगेटिव हो जाता है तो बिजली आपूर्ति अपने आप बंद हो जाएगी। यह व्यवस्था 13 मार्च से प्रदेश भर में लागू कर दी गई है।

उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन आशीष गोयल ने बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को रिचार्ज खत्म होने से पहले ही अपने खाते में बैलेंस भरना होगा, ताकि बिजली आपूर्ति बाधित न हो। उन्होंने उपभोक्ताओं से समय-समय पर मीटर का बैलेंस जांचने और समय पर रिचार्ज कराने की अपील की है।

पावर कॉरपोरेशन के अनुसार प्रदेश में अब तक करीब 70.80 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, जिनमें लगभग 70.50 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर हैं। अधिकारियों का कहना है कि इस प्रणाली का उद्देश्य उपभोक्ताओं को पारदर्शी और बेहतर विद्युत सेवा उपलब्ध कराना है।

स्मार्ट मीटर उपभोक्ता अपने मीटर का रिचार्ज घर बैठे डिजिटल माध्यमों से कर सकते हैं। इसके लिए BHIM, PhonePe और Google Pay जैसे प्लेटफॉर्म के साथ-साथ विभागीय काउंटरों पर भी रिचार्ज की सुविधा उपलब्ध है।

स्मार्ट मीटर व्यवस्था से सटीक बिलिंग, कम मानवीय हस्तक्षेप और नियमित बिल प्राप्त करने की सुविधा मिलेगी। वहीं प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को बिजली बिल में दो प्रतिशत तक की छूट भी दी जा रही है।

रिपोर्ट : तरुण चतुर्वेदी

Related Articles

Back to top button