Breaking NewsMain Slidesअंतर्राष्ट्रीयअयोध्याउत्तर प्रदेशभारतराज्यलखनऊसमाचार

मोहन भागवत बोले: राम मंदिर आंदोलन में प्राण देने वालों की आत्मा आज तृप्त हुई

“मोहन भागवत भाषण राम मंदिर: RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन में प्राण अर्पण करने वालों की आत्मा आज तृप्त हुई। मंदिर की शास्त्रीय प्रक्रिया पूर्ण होने के साथ 500 वर्षों के संकल्प की सिद्धि हुई।”

अयोध्या। मोहन भागवत भाषण राम मंदिर – राम नगरी अयोध्या में ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह के दौरान RSS प्रमुख मोहन भागवत ने भावुक संबोधन दिया। उन्होंने कहा कि आज का दिन उन सभी महान आत्माओं की तपस्या और त्याग की सिद्धि का दिवस है, जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन में अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए थे।

भागवत ने कहा, “आज जिन्होंने सपना देखा, प्रयास किया, संघर्ष किया और अपने प्राण अर्पण किए—उनकी आत्मा तृप्त हुई होगी। अशोक सिंघल जी, संत परमहंस रामचंद्र दास और आदरणीय डालमिया जी की आत्मा को आज वास्तविक शांति मिली होगी।”

उन्होंने आगे कहा कि आज राम मंदिर की शास्त्रीय प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और वह दिन लौट आया है जब अयोध्या में राम राज्य का ध्वज फहराया करता था।

भागवत ने कहा, “साढ़े पांच सौ वर्षों तक हिन्दू समाज ने अपने सत्व को सिद्ध किया, इसलिए राम मंदिर बन पाया और रामलला अपने असली स्थान पर विराजमान हुए।”

उन्होंने भारत के भविष्य की दिशा पर जोर देते हुए कहा कि दुनिया आज भारत की ओर उम्मीद से देख रही है।
“हमें शांति बांटने वाला भारत खड़ा करना है। विपरीत परिस्थितियों में भी हमें काम जारी रखना है। संकल्प की पुनरावृत्ति का दिवस है।”

भागवत ने कहा कि भारत अब वह राष्ट्र बनेगा जिसकी छाया में दुनिया शांति और समृद्धि पाएगी। लगभग 11 मिनट के भाषण में उन्होंने समाज को एकजुट होकर रामलला के नाम पर कार्य की गति बढ़ाने की प्रेरणा दी।

विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल

Related Articles

Back to top button