Breaking NewsE-paperMain Slidesउत्तर प्रदेशभारतराजनीतिराज्यलखनऊसमाचार

जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा: डोडा में सेना का वाहन खाई में गिरा, 11 जवान घायल

“Army vehicle falls into ditch in Doda: जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में सेना का वाहन खाई में गिरा। हादसे में 10 जवानों की मौत, 11 घायल। पीएम मोदी, एलजी मनोज सिन्हा और सीएम उमर अब्दुल्ला ने दुख जताया।”

जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब भारतीय सेना का एक वाहन भद्रवाह-चंबा अंतरराज्यीय मार्ग पर खन्नी टॉप के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। इस भीषण दुर्घटना में 10 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 11 अन्य जवान घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, सेना का यह बुलेटप्रूफ वाहन ऊंचाई पर स्थित एक अग्रिम चौकी की ओर जा रहा था। अचानक चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और गाड़ी करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद सेना और पुलिस ने संयुक्त बचाव अभियान शुरू किया।

 मेडिकल अपडेट

भद्रवाह की ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. वर्षा शर्मा ने बताया कि वाहन में कुल 21 जवान सवार थे। इनमें से 10 जवानों की मौत हो गई, 10 गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है, जबकि एक जवान का इलाज भद्रवाह अस्पताल में चल रहा है। गंभीर रूप से घायल जवानों को हवाई मार्ग से कमांड हॉस्पिटल उधमपुर भेजा गया है।

 पीएम मोदी ने जताया शोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने एक्स पर लिखा,
“डोडा में हुए हादसे से बहुत दुख हुआ, जिसमें हमने अपने बहादुर आर्मी के जवानों को खो दिया। देश के लिए उनकी सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

 उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का बयान

जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि इस दुखद दुर्घटना में शहीद हुए जवानों का बलिदान देश कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने अधिकारियों को घायलों को सर्वोत्तम इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

 मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जताई संवेदना

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी हादसे पर गहरा दुख जताते हुए शहीद जवानों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और रेस्क्यू टीम के त्वरित कार्य की सराहना की।

 केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का बयान

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि कमांड हॉस्पिटल उधमपुर के वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं और घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button