जिम धर्मांतरण मामला: पुलिस मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी फरीद गिरफ्तार, हेड कांस्टेबल भी अरेस्ट
“जिम धर्मांतरण मामला: दोस्ती के नाम पर युवतियों को बहलाकर धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में 6 गिरफ्तार। मुठभेड़ के बाद मुख्य आरोपी फरीद पकड़ा गया, 5 जिम सील।”
जिम धर्मांतरण मामला:
मिर्जापुर। शहर में जिम की आड़ में चल रहे कथित धर्मांतरण रैकेट का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि गुरुवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के बाद मुख्य वांछित आरोपी फरीद अहमद को खड़ंजाफाल क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इसके कुछ घंटों बाद ही GRP में तैनात हेड कांस्टेबल इरशाद खां को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
दो पीड़िताओं की तहरीर से खुला मामला
कोतवाली देहात में दो अलग-अलग पीड़ित युवतियों ने तहरीर देकर गंभीर आरोप लगाए थे। पीड़िताओं के अनुसार, आरोपी जिम में दोस्ती करते थे और बाद में बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाते थे।
डिजिटल सबूतों से बड़े खुलासे
पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने बताया कि इस मामले में पहले ही मोहम्मद शेख अली आलम और फैजल खान को गिरफ्तार किया जा चुका था। इनके मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर जहीर और शादाब को भी पकड़ा गया। आरोपियों के मोबाइल से कई आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बरामद हुए हैं।
जिम नेटवर्क का खुलासा
जांच में सामने आया कि अभियुक्त जहीर केजीएन-1 जिम का मालिक है, जबकि केजीएन-2, केजीएन-3 और आयरन फायर जिम से भी आरोपी जुड़े रहे हैं। पीड़ित युवतियां इन्हीं जिमों में जाती थीं। पुलिस ने एहतियातन शहर के पांच जिमों को सील कर दिया है।
अब तक गिरफ्तार आरोपी
अब तक इस जिम धर्मांतरण मामले में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है—
-
मोहम्मद शेख अली आलम (31)
-
फैजल खान (34)
-
जहीर (32)
-
शादाब (36)
-
फरीद अहमद (28)
-
इरशाद खां (40), GRP हेड कांस्टेबल
सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।



