मुख्य निर्वाचन अधिकारी यूपी ने SIR समीक्षा में कहा—डिजिटाइजेशन में लाएं तेजी, 8.66 करोड़ प्रपत्र पूरे
“मुख्य निर्वाचन अधिकारी यूपी ने SIR अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए 8.66 करोड़ गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन की पुष्टि की। आयोग ने जिलों को संग्रह कार्य तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।”
लखनऊ: भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी यूपी, सभी मंडलायुक्तों और जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ Special Intensive Revision (SIR) कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की। आयोग ने पिछले दो दिनों में डिजिटाइजेशन कार्य की हुई प्रगति की सराहना की और इस प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश जारी किए।
UP में अब तक 8.66 करोड़ (56%) गणना प्रपत्र डिजिटाइज्ड
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवदीप रिणवा ने बताया कि SIR के दौरान गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन और संग्रह कार्य में लगे कार्मिक पूरी निष्ठा से काम कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश में अब तक 8.66 करोड़, यानी लगभग 56% मतदाताओं के गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया गया है।
प्रपत्र संग्रह की अंतिम तिथि निकट, शेष मतदाताओं से शीघ्र संग्रह के निर्देश
मुख्य निर्वाचन अधिकारी यूपी ने सभी जिलों को निर्देश दिया कि प्रपत्र संग्रह की अंतिम तिथि करीब है, इसलिए शेष मतदाताओं से जल्द से जल्द प्रपत्र भरवाकर जमा कराया जाए। उन्होंने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रगति कम वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जाए।
शहरी क्षेत्रों में प्रगति धीमी, बीएलओ को प्रोत्साहित किया जाए
मुख्य निर्वाचन अधिकारी यूपी ने कहा कि शहरी क्षेत्रों में प्रपत्र संग्रह की गति बढ़ाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन बूथों पर प्रगति अपेक्षाकृत कम है, वहां बीएलओ को प्रोत्साहित किया जाए, आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त दक्ष कार्मिक लगाए जाएं और मतदाताओं से प्रपत्र भरवाकर वापस लेने के लिए घर-घर जाकर संपर्क किया जाए।
देश-दुनिया से जुड़े राजनीतिक और सामयिक घटनाक्रम की विस्तृत और सटीक जानकारी के लिए “आज का सफर “के साथ जुड़े रहें। ताज़ा खबरों, चुनावी बयानबाज़ी और विशेष रिपोर्ट्स के लिए हमारे साथ बने रहें।
विशेष संवाददाता – मनोज शुक्ल



